ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026: 1.42 लाख तक सैलरी, 10वीं पास के लिए भी नौकरी का मौका; जानें पूरी डिटेल
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर
ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026: इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. योग्य उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका.
ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत तकनीकी सहायक, तकनीशियन, वैज्ञानिक सहायक, लाइब्रेरी असिस्टेंट, नर्स, ड्राफ्ट्समैन, फायरमैन, ड्राइवर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत कुल 97 पद भरे जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ने भर्ती विज्ञापन संख्या SDSC SHAR/RMT/03/2026 जारी किया है. इसके तहत 24 पद कोड में कुल 97 वैकेंसी निकाली गई हैं. इनमें तकनीशियन 'बी' फिटर के 17 पद, तकनीशियन 'बी' इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 12 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 16 पद शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न तकनीकी, वैज्ञानिक और अन्य सहायक पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी.
ये भी पढ़ें: NIFT Registration 2027: आवेदन शुरू, 16 नवंबर तक भरें फॉर्म. जानिए कब होगी प्रवेश परीक्षा

कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट या फिजिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा. ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट लिया जा सकता है, जबकि फायरमैन पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी. चयन प्रक्रिया के जरूरी चरण पूरे होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. संबंधित पद के लिए लागू चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है.
किस पद के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता चाहिए?
| पद | आवश्यक योग्यता |
| तकनीकी सहायक | संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में कम से कम तीन वर्ष का प्रथम श्रेणी डिप्लोमा |
| वैज्ञानिक सहायक - भौतिक विज्ञान | भौतिक विज्ञान मुख्य विषय तथा गणित और रसायन विज्ञान सहायक विषयों के साथ प्रथम श्रेणी बीएससी |
| वैज्ञानिक सहायक - ललित कला/सिनेमैटोग्राफी | फोटोग्राफी में ललित कला या सिनेमैटोग्राफी में दृश्य कला की प्रथम श्रेणी स्नातक डिग्री |
| पुस्तकालय सहायक 'ए' | प्रथम श्रेणी स्नातक डिग्री और पुस्तकालय विज्ञान या पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में प्रथम श्रेणी स्नातकोत्तर डिग्री |
| नर्स 'बी' | कम से कम तीन वर्ष का नर्सिंग डिप्लोमा और राज्य नर्सिंग परिषद में पंजीकरण |
| तकनीशियन 'बी' | 10वीं पास तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनटीसी/एनएसी की निर्धारित योग्यता |
| बॉयलर अटेंडेंट | 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में एनएसी और प्रथम श्रेणी बॉयलर अटेंडेंट प्रमाणपत्र |
| ड्राफ्ट्समैन 'बी' - सिविल | 10वीं पास और ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड में आईटीआई/एनटीसी/एनएसी |
| फायरमैन 'ए' | 10वीं पास तथा निर्धारित शारीरिक दक्षता और फिटनेस मानक |
| हल्के वाहन का चालक | 10वीं पास, वैध हल्के वाहन का लाइसेंस और कम से कम तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव |
| भारी वाहन का चालक | 10वीं पास, वैध भारी वाहन का लाइसेंस और पांच वर्ष का अनुभव; इसमें कम से कम तीन वर्ष भारी वाहन चलाने का अनुभव शामिल होना चाहिए |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ | 10वीं पास या समकक्ष |
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट https://apps.shar.gov.in/Recruitment/advtPost.jsp पर जाएं
- भर्ती विज्ञापन संख्या SDSC SHAR/RMT/03/2026 को खोलें और अपनी योग्यता के अनुसार पद चुनें
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और लागू होने पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म में भरी गई जानकारी जांचने के बाद उसे सबमिट कर दें
- आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज या फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें
कहां होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा?
कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के लिए उम्मीदवारों को भारत के 18 शहरों में से किसी एक शहर का विकल्प चुनने का मौका मिलेगा. परीक्षा केंद्र के लिए उपलब्ध शहरों की सूची नीचे दी गई है.
परीक्षा के शहर: अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गुंटूर, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति और विशाखापत्तनम.
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें – ISRO SDSC SHAR Recruitment
भर्ती का नोटिफिकेशन यहां पढ़ें –ISRO SDSC SHAR Recruitment
ये भी पढ़ें: ICAI CA Final Admit Card 2026: नवंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए