HPSSC: 4 साल बाद घोषित हुआ JOA (IT) भर्ती परीक्षा का परिणाम, सफल उम्मीदवारों को आवंटित हुए विभाग

Himachal Pradesh declares JOA (IT) results after 4 years
HPSSC: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार साल बाद जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया है. इसमें 1841 सफल अभ्यर्थियों को अलग-अलग विभाग आवंटित किए गए हैं.
HPSSC: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट सूचना प्रौद्योगिकी परीक्षा का रिजल्ट 4 साल बाद घोषित कर दिया, जिसे पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद दिसंबर 2022 में रोक दिया गया था. इस परीक्षा में कुल 1841 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न विभाग आवंटित किए गए हैं. 23 दिसंबर, 2022 को हुई पेपर लीक की घटना के बाद सतर्कता विभाग ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम रोक दिए थे. इन परिणामों में जेओए (आईटी) भी शामिल था.
Also Read: Education News: 1.70 करोड़ में कॉलेजों की बना केवल वेबसाइट, उपयोगिता शून्य
HPSSC: क्यों हुई रिजल्ट में देरी
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 4 साल बाद जेओए (आईटी) का जारी किया गया रिजल्ट सरकारी नौकरी की आस लगाए बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इस रिजल्ट को आने में पेपर लीक के कारण 4 साल का समय लग गया. जेओए मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक विवाद हुआ था. सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बावजूद सुक्खू सरकार में 20 माह तक इस पर फैसला लटकता रहा. जब अभ्यर्थियों के सब्र ने जवाब दे दिया तो रिजल्ट का इंतजार करते युवाओं ने शिमला में धरना दे दिया. इसके जवाब में सरकार ने रिजल्ट जल्दी निकालने का आश्वासन दिया, पर इसका कोई असर नहीं हुआ. नतीजा रहा अभ्यर्थी 15 दिनों से अनशन पर बैठे थे, इसके बाद शुक्रवार को परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ.
HPSSC: कितने अभ्यर्थी हुए सफल
अक्टूबर 2020 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 1867 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाला गया था. इन पदों के लिए राज्य से कुल 2,27,838 आवेदन आए थे, जिससे 2,09,992 आवेदनों को चयन आयोग में स्वीकृति दी थी. लेकिन परीक्षा के लिए केवल 1,07,878 आवेदक ही उपस्थित थे, जिसमें केवल 19,028 आवेदक ही परीक्षा पास कर पाए थे. इन आवेदकों को चयन आयोग ने टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया था. फाइनल रिजल्ट में कुल 1841 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिन्हें अलग-अलग विभाग आवंटित किए गए हैं.
Also Read: Education News : रांची विवि के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में नामांकन का रास्ता साफ
जरूर देखें:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




