Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढें इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज
Author Preeti singh parihar
Updated:
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025
इस सप्ताह के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें…
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को…
विज्ञापन
- खान मंत्रालय ने हाल ही में किस शहर में ग्रेनाइट और संगमरमर खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया?
(क) पुणे
(ख) जयपुर
(ग) बेंगलुरू
(घ) अजमेर - स्विट्जरलैंड के किस शहर में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया गया?
(क) जिनेवा
(ख) बर्न
(ग) बासल
(घ) ज्यूरिख - केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने आयुर्वेद के लिए भविष्य की योजना की खातिर कौन सी पहल शुरू की है?
(क) स्वास्थ्य 2024
(ख) आयुष 2024
(ग) सेहत 2024
(घ) प्रगति 2024 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मई की किस तारीख को अंतरराष्ट्रीय मार्खोर दिवस के रूप में घोषित किया है?
(क) 21 मई
(ख) 24 मई
(ग) 25 मई
(घ) 30 मई - यूके का अमल क्लूनी महिला सशक्तीकरण अवार्ड पाने वाली भारत की आरती उत्तर प्रदेश के किस शहर से हैं?
(क) बिजनौर
(ख) बुलंदशहर
(ग) बहराइच
(घ) हरदोई - निम्न में से कौन सी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन की चैंपियन बनी है?
(क) कोलकाता नाइट राइडर्स
(ख) सनराइजर्स हैदराबाद
(ग) राजस्थान रॉयल्स
(घ) चेन्नई सुपर किंग्स - मई की किस तारीख को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है?
(क) 15 मई
(ख) 20 मई
(ग) 23 मई
(घ) 27 मई - निम्न में से किसने रिटेल इंवेस्टर्स और अन्य चीजों को आसान बनाने के लिए प्रवाह पोर्टल लांच किया है?
(क) सेबी
(ख) आरबीआई
(ग) एसबीआई
(घ) एचडीएफसी - उज्बेकिस्तान के किस शहर में एशियाई पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया?
(क) नामंगन
(ख) बुखारा
(ग) समरकंद
(घ) ताशकंद - किस भारतीय फिल्मकार ने अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ के लिए कांस फिल्म महोत्सव में ‘ग्रैंड प्रिक्स’ पुरस्कार जीता है?
(क) पायल कपाड़िया
(ख) अनसूया सेनगुप्ता
(ग) चिदानंद एस नाइक
(घ) संतोष सिवान
सही जवाब
1(ग), 2 (क), 3(घ), 4(ख), 5 (ग), 6(क), 7(ग), 8(ख), 9(घ), 10(क).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन