UPSC CSE Current Affairs: प्रीलिम्स की आखिरी तैयारी शुरू! करेंट अफेयर्स के इन सवालों पर जरूर ध्यान दें

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

UPSC Prelims 2025 Current Affairs

UPSC CSE Current Affairs: UPSC प्रीलिम्स में करेंट अफेयर्स का बहुत अहम रोल होता है, क्योंकि इससे पता चलता है कि आप देश-दुनिया की घटनाओं से कितने अपडेट हैं. हर साल इससे जुड़े सवालों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए इसकी सही तैयारी जरूरी है. इस लेख में हम आपको 10 जरूरी करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब बताएंगे.

विज्ञापन

UPSC CSE Current Affairs: UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में करेंट अफेयर्स का बहुत बड़ा महत्व है. यह जांचता है कि आप देश-दुनिया में हो रही घटनाओं से कितने अपडेट हैं. हर साल करेंट अफेयर्स से जुड़े सवालों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए इसकी तैयारी करना बहुत जरूरी हो गया है. करेंट अफेयर्स के सवाल राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान-तकनीक, पर्यावरण, अंतरराष्ट्रीय संबंध और सरकारी योजनाओं जैसे कई विषयों से पूछे जाते हैं. अगर आपको पिछले एक साल की बड़ी घटनाओं की सही जानकारी होगी, तो आप सवाल जल्दी और सही तरीके से हल कर पाएंगे. करेंट अफेयर्स की तैयारी से आपकी सोचने और समझने की क्षमता भी बेहतर होती है, जो परीक्षा में बहुत मदद करती है. इसलिए रोज अखबार पढ़ना, भरोसेमंद स्रोतों से अपडेट रहना और रोजाना प्रैक्टिस करना जरूरी है. करेंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़ से आप UPSC प्रीलिम्स में अपने सफलता के चांस बढ़ा सकते हैं. ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने “अंतरिक्ष औद्योगिक नीति 2025” को मंजूरी दी है?

Ans. तमिलनाडु

2. भारतीय सेना ने किस राज्य में ‘वॉयस ऑफ किन्नौर’ सामुदायिक रेडियो स्टेशन लॉन्च किया है?

Ans. हिमाचल प्रदेश

3. हाल ही में किस भारतीय राज्य ने थोरियम आधारित लघु मॉड्यूलर रिएक्टर विकसित करने के लिए रूस के रोसाटॉम के साथ साझेदारी की है?

Ans. महाराष्ट्र

4. पृथ्वी दिवस 2025 की थीम क्या है?

Ans. हमारी शक्ति, हमारा ग्रह

5. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के लेदर और फुटवियर उद्योग ने निर्यात में लगभग कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है?

Ans. 25 प्रतिशत

6. हाल ही में किसने पूरे भारत में लीवर की बीमारियों से निपटने के लिए ‘HEALD’ पहल का शुभारंभ किया है?

Ans. गृहमंत्री अमित शाह

7. 23 अप्रैल 2025 को केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड की कौन-सी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी?

Ans. 38वीं

8. प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘विश्व पुस्तक दिवस’ मनाया जाता है?

Ans. 23 अप्रैल

9. हाल ही में भारतीय वायु सेना किस देश में बहुराष्ट्रीय ‘डेजर्ट फ्लैग-10’ अभ्यास में शामिल हुई है?

Ans. संयुक्त अरब अमीरात

10. किस राज्य में थर्मल पावर प्लांट स्थापित नहीं है?

Ans. हिमाचल प्रदेश

Also Read: UPSC Success Story: रिजल्ट के बाद खुशी से कांपने लगी आकृति सेठी, भावुक कर देगा ये VIDEO

Also Read: UPSC Success Story: IPS से IAS तक का सफर… ऋत्विक मेहता को छठे प्रयास में मिली 115वीं रैंक

Also Read: UPSC IAS Success Story: यूपीएससी में झारखंड की इशिका ने भी ‘बिखेरी चमक’…हासिल की 206वीं रैंक

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola