ePaper

Current Affairs: देखें आज 19 नवंबर के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

Updated at : 19 Nov 2024 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
Todays Current Affairs in Hindi 2025

करंट अफेयर्स की सांकेतिक तस्वीर (Todays Current Affairs in Hindi)

आज 19 नवंबर को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

विज्ञापन

1. हाल ही में केंद्र सरकार ने बिरसा मुंडा की किस जयंती पर दिल्ली में स्थित सराय कालेखां चौक का नाम बदलकर ‘बिरसा मुंडा चौक’ कर दिया है?

Ans. 150वीं

2. संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में जारी एक नए डेटा के अनुसार, वर्तमान में कौन–सा शहर ग्रीनहाउस गैस का शीर्ष उत्सर्जक है?

Ans. शंघाई

3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस देश के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया गया है?

Ans. नाइजीरिया

4. वर्ष 2024 का ‘मि‍स यून‍िवर्स’ का खिताब विक्टोरिया कजेर ने जीता है, वे किस देश की हैं?

Ans. डेनमार्क

5. कहां वर्ष 2025 में महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा?

Ans. प्रयागराज

6. 15 और 16 नवंबर को कहां “प्रथम बोडोलैंड महोत्सव” का आयोजन किया गया?

Ans. नई दिल्ली

7. भारत दुनिया में अवैध वन्यजीव व्यापार करने वाला _ सबसे बड़ा देश है.

Ans. चौथा

8. यूनेस्को ने विश्व में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से किस तारीख को ‘अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस’ घोषित किया है?

Ans. 16 नवंबर

9. भारत के कुल जल के उपयोग का लगभग कितने प्रतिशत जल का उपयोग कृषि क्षेत्र में होता है?

Ans. 80%

10. भारत के कुल कितने शहर वैश्विक शहर सूचकांक, 2024 के शीर्ष 1000 शहरों में शामिल हैं?

Ans. 91 शहर

ऐसी सामान्य ज्ञान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola