UP Sainik School: एडमिट कार्ड जारी, 20 दिसंबर को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
सैनिक स्कूल रजिस्ट्रेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
UP Sainik School Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल सोसाइटी (UP Sainik Schools Society) ने UP सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
UP Sainik School Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB दर्ज करनी होगी. UP सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डाॅक्यूमेंट है, इसलिए इसके बिना परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती है.
UP Sainik School Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
- सबसे पहले यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर ‘Admit Card 2026’ या ‘Entrance Exam 2026-27’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- इसके बाद ‘Submit’ या ‘Login’ बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका साफ प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: GATE 2027: मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, घर बैठे कर सकेंगे परीक्षा की तैयारी, यहां से करें चेक
UP Sainik School Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
ये भी पढ़ें: Indian Army Result 2026: अग्निवीर भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, तुरंत चेक करें अपना नाम
UP Sainik School Admit Card 2026: एडमिट कार्ड सही से चेक कर लें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर छपी जानकारी को ध्यान से जांच लेना चाहिए, जिसमें उनका नाम, पंजीकरण विवरण और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां शामिल हैं. यदि कोई विसंगति (गलती) पाई जाती है, तो उन्हें स्पष्टीकरण के लिए संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: CAT 2026 Exam: कल 3 स्लाॅट में होगी परीक्षा, AI फेस स्कैनिंग से होगा वेरिफिकेशन, जानें जरूरी Guideline
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
