ePaper

SBI SCO Recruitment: एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 02 Jan 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
SBI SCO Recruitment 2024 Admit Card Out

SBI SCO Recruitment 2024 Admit Card Out

SBI SCO Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

SBI SCO Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नियमित आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

कितने पदों पर होगी भर्ती ?

  • सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-सिविल): 42 पद
  • सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल): 25 पद
  • सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-फायर): 101 पद
  • सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-सिविल): 1 बैकलॉग पद

कैसे होगा सिलेक्शन ?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा आयोजित स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा में दो प्रमुख खंड होंगे: सामान्य योग्यता (General Aptitude) और व्यावसायिक ज्ञान (Professional Knowledge). यह परीक्षा उम्मीदवारों की तर्क शक्ति, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता, और उनके तकनीकी ज्ञान का आकलन करने के लिए डिजाइन की गई है.

कैसे डाउनलोड करें SBI SCO का एडमिट कार्ड ?

  • सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: पिता चलाते हैं ढाबा, बेटा सीडीएस पास कर बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola