SBI PO Exam Date 2025 OUT: स्टेट बैंक पीओ प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Jul 2025 8:10 PM

विज्ञापन

SBI PO Exam Date 2025 OUT

SBI PO Exam Date 2025 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है. बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, SBI PO 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी. इस साल कुल 541 पदों पर भर्ती की जाएगी.

विज्ञापन

SBI PO Exam Date 2025 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. एसबीआई की तरफ से पीओ भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 541 पदों पर भर्तियां हुई हैं. इस भर्ती के लिए परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित होगी.

SBI PO Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

SBI PO 2025 की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें तीन सेक्शन होंगे – इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीज़निंग एबिलिटी. प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय निर्धारित होगा. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी, यानी हर गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे. परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अब समय का सदुपयोग कर आखिरी रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए.

SBI PO Exam Notification 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

SBI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस बार कुल 541 पदों पर प्रोबेशनरी ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी. ये पद देशभर की विभिन्न शाखाओं के लिए हैं. इस वैकेंसी में आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आरक्षण भी लागू किया गया है. चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन. अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

कब आएगा एडमिट कार्ड?

SBI PO 2025 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र, समय और अन्य दिशा-निर्देश भी वहीं उपलब्ध होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी सूचना से चूकें नहीं.

ये भी पढ़ें: लाखों का खर्चा नहीं, घर पर पढ़ाई करके UPSC Rank 5, देखें IAS सृष्टि देशमुख की बुकलिस्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola