ePaper

SBI Clerk Prelims 2025 Result: SBI क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट जल्द, कहां से करें डाउनलोड?

Updated at : 27 Mar 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Hans recruitment 2025

Pawan Hans recruitment 2025

SBI Clerk Prelims 2025 Result in Hindi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2025 परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है.

विज्ञापन

SBI Clerk Prelims 2025 Result in Hindi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2025 परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है. जो उम्मीदवार जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं, वे अपने रिजल्ट को SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं. SBI क्लर्क रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) की आवश्यकता होगी.

SBI Clerk Prelims 2025 Result कैसे देखें?

SBI Clerk Prelims 2025 Result आने के बाद इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • ‘एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2025’ के लिंक पर जाएं
  • यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपनी क्रेडेंशियल जानकारी देनी होगी
  • एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपने एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2025 के परिणाम देखें और डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2025 Session 2 Admit Card: जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड जल्द, यहां सबसे पहले करें डाउनलोड

इन तारीखों पर हुआ था SBI Clerk Prelims 2025

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2025 परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में जिन उम्मीदवारों को सफलता मिली, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. 

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद क्या?

एसबीआई ने एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियां 10 और 12 अप्रैल 2025 तय की हैं. एक अधिसूचना में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां 10.04.2025 और 12.04.2025 हैं. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- CBSE Parenting Calendar: इस दिन रिलीज होगा ‘पेरेंटिंग कैलेंडर’, यहां देख सकेंगे लाइव

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola