RRB NTPC सिटी स्लिप कल हो सकती है जारी, जानें कब होगा एग्जाम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Oct 2025 7:09 PM
RRB NTPC के लिए सिटी स्लिप (सांकेतिक फोटो)
RRB NTPC City Slip: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी यूजी के लेवल 2 सीबीटी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार RRB Exam की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा. बता दें कि इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
RRB NTPC City Slip: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएशन लेवल CBT 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है. आरआरबी जल्द ही परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगा. उम्मीद की जा रही है कि यह सिटी स्लिप 3 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. इस स्लिप की मदद से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे ताकि वे अपनी यात्रा और परीक्षा की तैयारी पहले से कर लें.
RRB NTPC City Slip: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए “Exam City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
एग्जाम पैटर्न
RRB NTPC CBT 2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें से 50 प्रश्न जनरल अवेयरनेस से, 35 प्रश्न गणित से और 35 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से होंगे. उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा. इस परीक्षा का स्तर स्नातक स्तर के अनुरूप होगा.
कब आएगा एडमिट कार्ड?
RRB ने जानकारी दी है कि CBT 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे. इस लिहाज से उम्मीद है कि 9 या 10 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. सभी उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. किसी भी उम्मीदवार को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा.
यह भी पढ़ें: इन 4 कॉलेजों में होती है एमबीए की सबसे महंगी पढ़ाई, फीस देने में हो जाएंगे कंगाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










