RPF Constable Admit Card 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 09, 10 और 11 मार्च की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए हैं. वहीं, 12, 17 और 18 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड क्रमशः 09, 14 और 15 मार्च को जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, यह परीक्षा 02, 03, 04, 05, 06 और 07 मार्च को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी.
एडमिट कार्ड पर मिलेंगे ये डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- पंजीकरण संख्या/आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग समय
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
कब और कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा ?
शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा शुरू | परीक्षा समाप्त |
---|---|---|---|
शिफ्ट 1 | 7:30 AM | 9:00 AM | 10:30 AM |
शिफ्ट 2 | 11:00 AM | 12:30 PM | 2:00 PM |
शिफ्ट 3 | 3:00 PM | 4:30 PM | 6:00 PM |
कैसा होता है RPF Constable परीक्षा का पैटर्न ?
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|
बेसिक अंकगणित | 35 | 35 | 90 मिनट |
सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति | 35 | 35 | |
सामान्य ज्ञान | 50 | 50 | |
कुल | 120 | 120 |
कैसे डाउनलोड करें RPF Constable 2025 परीक्षा का परिणाम ?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: संबंधित आरआरबी (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
- लिंक पर क्लिक करें: ‘RPF- 02/2024 (कांस्टेबल) E-Call Letter डाउनलोड करने के लिए CEN RPF- 02/2024 (कांस्टेबल)’ लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन करें: अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को सेव करें और प्रिंट आउट निकाल लें.
Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले
Also Read: SBI PO Full Form in Hindi: एसबीआई पीओ का फुल-फाॅर्म क्या है?