एलीट

JEE Advanced 2026 परीक्षा को लेकर छात्र का बड़ा दावा, पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स में है अंतर

Updated:
विज्ञापन
JEE Advanced 2026

परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर

JEE Advanced 2026: JEE Advanced 2026 के एक छात्र के पेपर 1 और पेपर 2 में मार्क्स का बड़ा डिफरेंस है. पेपर 2 को इस साल ज्यादा कठिन माना गया और बताया जा रहा है कि इस वजह से मार्क्स में अंतर है.

विज्ञापन

JEE Advanced 2026: JEE एडवांस 2026 परीक्षा के दोनों पेपर में मार्क्स डिफरेंस को लेकर X पर कई शिकायतें आई है. एक छात्र ने कहा कि उसके पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स में काफी फर्क है. इस पर IIT कानपुर की ओर से सफाई है. आइए, जानते हैं पूरा मामला.

JEE एडवांस परीक्षा

JEE Advanced 2026 में एक छात्र ने पेपर 1 में -3 अंक और पेपर 2 में 104 मार्क्स हासिल किए हैं. दोनों पेपर एक ही परीक्षा के थे, उसी दिन और समान सिलेबस के साथ. पेपर 2 को इस साल ज्यादा कठिन माना गया. कुल 60,000 छात्रों में कई ऐसे मामले सामने आए जहां पेपर 1 और पेपर 2 के स्कोर में 100+ अंकों का बड़ा डिफरेंस देखा गया.

IIT कानपुर ने बताया इस डिफरेंस का कारण

इस छात्र की शिकायत के बाद IIT Kanpur के प्रोफेसर और डायरेक्टर डॉ. मणीन्द्र अग्रवाल ने इस पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि ऐसे दावे यह दिखाते हैं कि बेसिक सांख्यिकी की समझ की कमी है. जब 60,000 छात्र परीक्षा देते हैं, तो स्वाभाविक रूप से कुछ छात्रों के दो पेपरों के स्कोर में बड़ा डिफरेंस होता है. इसे Chebyshev’s Inequality के जरिए समझा जा सकता है. यह स्थिति तब से JEE Advanced में देखी जा रही है जब से दो पेपर का सिस्टम शुरू हुआ है.

क्या है Chebyshev’s Inequality?


अगर आपके पास बहुत सारे डेटा हैं (जैसे छात्रों के मार्क्स), तो उनका औसत (mean) एक बीच का स्तर होता है. अब हर किसी के मार्क्स बिल्कुल औसत जैसे नहीं होते हैं, कुछ कम, कुछ ज्यादा होते हैं. इसी फर्क को डेविएशन कहते हैं.

कब हुई थी JEE Advanced की परीक्षा?

आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित जेईई एडवांस 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट की परीक्षा 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी यानी बीच में 2.5 घंटे का गैप था. परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी.

यह भी पढ़ें – JEE एडवांस्ड में आई है 3 हजार रैंक? जानें टॉप IITs में कौन सी बेस्ट ब्रांच मिलेगी

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola