ISC ICSE Datesheet 2025: आईसीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट घोषित, ऐसे करें चेक
Published by : Pushpanjali Updated At : 26 Nov 2024 10:48 AM
ISC ICSE Datesheet 2025
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी हो चुका है, ऐसे में आप आसानी से नीचे दिए गए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
ISC ICSE Datesheet 2025 Released: आईसीएसई बोर्ड की 2025 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी हो चुकी है. ICSE बोर्ड में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी और 27 मार्च को खत्म हो जाएगी. वहीं ISC 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी. उम्मीदवार अपनी डेटशीट नीचे दिए गए स्टेप्स से cisce.org से डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें ISC, ICSE का टाइम टेबल?
- सबसे पहले cisce.org पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर examination के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- ICSE और ISC के विकल्प में से अपने संबंधित परीक्षा का विकल्प चुनें.
- आपको डेटशीट का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
- आपका डेटशीट पीडीएफ के फॉर्म में आप के स्क्रीन पर आएगा, उसे देखने के बाद डाउनलोड कर के रख लें.
ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें
इन बातों का रखें खास ध्यान
आईसीएसई बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के साथ कुछ जरूरी दिशानिर्देश भी दिए गए हैं जिसमें लिखा है कि परीक्षार्थियों का परीक्षा से आधे घंटे पहले सेंटर में प्रवेश करना अनिवार्य है. परीक्षा में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र लाना माना है, यहां तक कि आप स्मार्ट वॉच भी पहन कर परीक्षा में नहीं बैठ सकते. परीक्षार्थियों के पास उनका एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है अन्यथा उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा.
परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: RRB RPF SI: आरआरबी एसआई परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










