Exam Tips In Hindi: अपनाएं ये 5 तरीके और बन जाएं हर एग्जाम के टॉपर 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Jul 2025 5:44 PM

विज्ञापन

Exam Tips In Hindi: छात्रों के लिए परीक्षा एक ऐसा मौका है, जहां वो ये प्रूफ कर सकते हैं कि उन्होंने साल भर कितनी मेहनत की. हर छात्र का सपना होता है कि वे स्कूल के एग्जाम या अन्य तरह के एग्जाम में टॉप करें. लेकिन टॉपर बनने के लिए अनुशासन और रूटीन फॉलो करना जरूरी है. आज हम आपको 5 ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप किसी भी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Exam Tips In Hindi: परीक्षा का हर छात्र के जीवन में अहम रोल होता है. पास होना तो आसान है, लेकिन टॉपर बनना नहीं. हालांकि, टॉपर बनने का सपना हर छात्र देखते हैं. मेहनत, लगन के साथ टॉपर्स की अपनाई स्ट्रैटजी और कुछ आसान टिप्स की मदद से टॉपर बनने का सपना सच किया जा सकता है.

Exam Tips in Hindi: प्लानिंग करना है जरूरी 

पढ़ाई तो सभी करते हैं लेकिन टॉप वही छात्र करता है जो योजना और रणनीति बनाकर पढ़ाई करे. फिर चाहे बात एग्जाम की तैयारी की हो या फिर रोजाना की पढ़ाई कि प्लानिंग करना जरूरी है. टॉपर्स बिना प्लानिंग किए कभी पढ़ाई नहीं करते. 

Exam Tips in Hindi: सिलेबस पर करें फोकस 

किताब में बहुत सी जानकारी दी होती है. सभी जानकारी काम की होती है. पर एग्जाम के लिए पढ़ना हो तो सिलेबस तक सीमित रहना जरूरी है. ऐसे में आप जिस भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उसके अनुसार सिलेबस देख (Prepare Syllabus) लें और फिर टॉपिक सेलेक्ट करके पढ़ें. 

Exam Tips in Hindi: रिवीजन करना जरूरी है 

टॉपर्स का सबसे बड़ा गुण होता है कि वे जो भी पढ़ते हैं उसे बार-बार रिवाइज करते हैं. यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हर दिन एक या दो घंटे रिवीजन (Revision Work) के लिए निर्धारित करें. परीक्षा में मार्क्स का वेटेज क्या है, परीक्षा किस स्तर की है और कितने समय के बाद है, इन बिंदुओं को ध्यान रखते हुए रिवीजन का टाइम निर्धारित करें. 

Exam Tips in Hindi: खुद का नोट्स बनाएं 

टॉपर्स की पहचान इससे की जा सकती है कि वे अपना नोट्स खुद बनाते हैं. शिक्षकों के नोट्स, बुक आदि से मदद ले कर खुद का नोट्स तैयार करें, जिसमें छोटे -छोटे प्वॉइंट्स को शामिल करें. विषय अनुसार, इसमें चित्र, मैप, ग्राफ आदि भी शामिल करें. 

Exam Tips in Hindi: मॉक टेस्ट और सवाल बनाएं 

पुराने साल के सवाल बनाएं और मॉक टेस्ट से प्रैक्टिस (Mock Test And Question Practice) करें. जितना अधिक सवाल बनाएंगे, कॉन्सेप्ट उतना अधिक क्लियर होगा. साथ ही इससे एग्जाम के समय आप पैनिक नहीं होंगे. 

यह भी पढ़ें- CUET College in Bihar: बिहार की इस यूनिवर्सिटी में मिलेगा सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola