CLAT 2025 Admit Card: आज जारी हो सकता है CLAT 2025 का एडमिट कार्ड, यहां देखें अपडेट

Updated:
विज्ञापन
CLAT 2025 Admit Card

CLAT 2025 Admit Card

आज जारी हो सकता है 1 दिसंबर को होने वाली CLAT 2025 की परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स.

विज्ञापन

CLAT 2025 Admit Card: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है. ये परीक्षा 1 दिसंबर को पूरे देश में आयोजित होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज CLAT का एडमिट कार्ड जारी हो सकता है. ऐसे में देखें इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट.

कितने शिफ्ट में होगी CLAT 2025 की परीक्षा?

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT की परीक्षा 1 दिसंबर को एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी. यह परीक्षा दोपहर के 2 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा को अब सिर्फ 15 दिन बाकी हैं इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आज परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा.

कैसे डाउनलोड करें CLAT 2025 का एडमिट कार्ड?

1. CLAT 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए consortiumofnlus.ac.in के वेबसाइट पर जाएं.
2. अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
3. होमपेज पर CLAT 2025 Admit Card पर क्लिक करें.
4. आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

CLAT 2025 की परीक्षा में ये चीजें अनिवार्य

CLAT की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के पास उनका एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है, इसके अलावा उनके पास उनका एक फोटो पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट होना अनिवार्य है, इसके बिना उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे कि मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इयरफोन आदि न हो.

परीक्षाओं से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: पिता दर्जी का काम कर चलाते थे घर, आज दोनों बेटियां हैं बैंक में ऑफिसर

Also Read: PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT की परीक्षा 1 दिसंबर को एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी. यह परीक्षा दोपहर के 2 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा को अब सिर्फ 15 दिन बाकी हैं इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आज परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा.