ePaper

Delhi University: DU का अनोखा कोर्स, कबीर सिंह और टाइटैनिक जैसी फिल्मों से रिश्तों को समझेंगे छात्र

Updated at : 12 Jun 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi University

Delhi University

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय 2025-26 से ग्रेजुएशन छात्रों के लिए 'Negotiating Intimate Relationships' नामक नया कोर्स शुरू करेगा. यह कोर्स छात्रों को इमोशनल समझ, रिश्तों की गहराई और सम्मान के साथ जीने की कला सिखाएगा, जिसमें फिल्मों और चर्चाओं की मदद ली जाएगी.

विज्ञापन

Delhi University: डिजिटल दौर में युवाओं के रिश्तों में बढ़ती उलझनों और इमोशनल ट्रॉमा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय 2025-26 सत्र से एक नया कोर्स शुरू करने जा रहा है. इस कोर्स का नाम है – ‘नजदीकी रिश्तों को समझना’ (Negotiating Intimate Relationships). इसका उद्देश्य छात्रों को इमोशनल समझ, रिश्तों में सम्मान, संवाद और सहमति की अहमियत सिखाना है.

इस कोर्स को मनोविज्ञान विभाग द्वारा शुरू किया जा रहा है. यह चार क्रेडिट का वैकल्पिक विषय होगा, जिसे किसी भी फैकल्टी के छात्र चुन सकते हैं. खास बात यह है कि कोर्स में कोई प्रैक्टिकल नहीं होगा, लेकिन ट्यूटोरियल में फिल्म समीक्षा, सोशल मीडिया एनालिसिस, ग्रुप डिस्कशन और डेटिंग कल्चर पर बहस जैसी एक्टिविटीज होंगी.

क्या पढ़ाया जाएगा इस कोर्स में?

कोर्स को चार यूनिट्स में बांटा गया है:

  1. रिश्तों की मनोवैज्ञानिक समझ – दोस्ती और प्रेम की परिभाषा.
  2. प्रेम और लैंगिकता की थ्योरीज – जैसे स्टीर्नबर्ग की ट्रायएंगल लव थ्योरी.
  3. रिश्तों के खतरे – जलन, कंट्रोल और मानसिक हिंसा को पहचानना.
  4. स्वस्थ रिश्तों की रणनीतियां – सम्मान और बातचीत की भूमिका.

कोर्स में ‘कबीर सिंह’ और ‘टाइटैनिक’ जैसी फिल्मों का विश्लेषण कर यह समझाया जाएगा कि सिनेमा में प्यार को कैसे दिखाया जाता है और वह वास्तविक रिश्तों को कैसे प्रभावित करता है.

क्यों जरूरी है ये कोर्स?

आज के युवा तेजी से बनते-बिगड़ते रिश्तों और सोशल मीडिया के प्रभाव के चलते कई बार मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं. विश्वविद्यालय का मानना है कि यह कोर्स युवाओं की Emotional Intelligence बढ़ाएगा और उन्हें मजबूत मानसिक आधार देगा.

Also Read: Fathers Day Poems 2025 in Hindi: फादर्स डे पर कविताएं ऐसे पढ़ें छात्र, पाएं पिता का आशीर्वाद!

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola