DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 72000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी

DMRC Recruitment 2024
दिल्ली मेट्रो में बिना किसी परीक्षा के मिलेगी शानदार नौकरी, 50 हजार से 72 हजार तक होगा मासिक वेतन.
DMRC Recruitment 2024: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है, ऐसे में अगर आपके पास भी इंजीनियरिंग के डिग्री है तो ये भर्ती आपके लिए काफी खास हो सकती है. ऐसे में जानें इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां.
DMRC की इस भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन , आईटी या सीएस में रेगुलर या डिप्लोमा डिग्री होना अनिवार्य है. बात करें इस भर्ती के लिए उम्र सीमा की तो इसके लिए 62 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
कितना होगा वेतन?
डीएमआरसी की इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें मासिक वेतन 50 हजार से 72,600 तक मिलेगा. हालांकि बता दें कि इस भर्ती में अलग पदों के अनुसार सैलरी तय की गई है. बता दें, इस भर्ती में आपको किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी है, इसमें चयन एक इंटरव्यू के आधार पर होगा.
Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










