बोर्ड रिजल्ट के हिसाब से कैसे चुनें सही स्ट्रीम? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं जल्दी

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC- Freepik)

CBSE 10th Result 2026: इंजीनियरिंग, मेडिकल या टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो साइंस सही ऑप्शन है.

विज्ञापन

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आगे कौन-सा स्ट्रीम चुना जाए. कई छात्र अपने मार्क्स के आधार पर फैसला लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सिर्फ नंबर ही नहीं, बल्कि इंटरेस्ट और करियर गोल भी उतने ही जरूरी हैं.

विज्ञापन

नंबर के आधार पर कैसे चुनें स्ट्रीम?

रिजल्ट आने के बाद आमतौर पर स्कूल और कॉलेज कटऑफ के आधार पर स्ट्रीम देते हैं. जिन छात्रों के अच्छे अंक होते हैं, उन्हें साइंस लेने का ऑप्शन ज्यादा मिलता है, जबकि मिड-रेंज मार्क्स वाले छात्र कॉमर्स या आर्ट्स की ओर जाते हैं.

कौन-सा स्ट्रीम किसके लिए सही?

साइंस स्ट्रीम


इंजीनियरिंग, मेडिकल या टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो साइंस सही ऑप्शन है.

कॉमर्स स्ट्रीम


फाइनेंस, अकाउंट्स, बिजनेस या मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बेहतर है.


आर्ट्स (ह्यूमैनिटीज)


सिविल सर्विस, मीडिया, लॉ या सोशल साइंस जैसे क्षेत्रों में जाना चाहते हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन है.

स्ट्रीम चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • अपनी रुचि और क्षमता को समझें
  • केवल दोस्तों या ट्रेंड को फॉलो न करें
  • करियर ऑप्शन और भविष्य की संभावनाएं देखें
  • परिवार और शिक्षकों से सलाह लें
  • किसी भी स्ट्रीम को छोटा या बड़ा न समझें

जल्दबाजी में फैसला न लें

एक्सपर्ट की मानें तो स्ट्रीम चुनना छात्रों के करियर की दिशा तय करता है, इसलिए इसे सोच-समझकर चुनना चाहिए. रिजल्ट के तुरंत बाद दबाव में आकर फैसला लेने से बचें और 2-3 हफ्ते का समय लेकर सही ऑप्शन तय करें.

क्यों अहम है सही स्ट्रीम चुनना?

10वीं के बाद चुना गया स्ट्रीम आगे की पढ़ाई और करियर पर सीधा असर डालता है. यही फैसला तय करता है कि छात्र फ्यूचर में किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- बिना इंटरनेट के सिर्फ एक SMS से देखें, UP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola