Bihar School Timing: बदल गई बिहार के स्कूलों की टाइमिंग, इतने बजे से चलेगी क्लास, देखें नया टाइम टेबल

Bihar School Timing (Pic Credit: unsplash)
Bihar School Timing: बिहार के सरकारी स्कूलों को लेकर अहम नोटिस जारी हुई है. जारी नोटिस के अनुसार प्रदेशभर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. बिहार के सभी सरकारी स्कूलों के लिए कल यानी 7 अप्रैल से गर्मी और लू को ध्यान में रखकर बदलाव किया गया है.
Bihar School Timing: बिहार के शिक्षा विभाग की तरफ से नया टाइम टेबल जारी किया गया है. बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया गया है. इस निर्देश के अनुसार बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग कल यानी 7 अप्रैल 2025 से बदल दी गई है. बता दें कि यह फैसला जून तक के लिए लिया गया है. यह आदेश पूरे राज्य के सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लागू होगा.
Bihar School Timing: क्या रहेगी स्कूलों की टाइमिंग?
बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, स्कूलों की टाइमिंग सुबह 06:30 बजे से होगी. वहीं, कक्षाएं 12:30 बजे दोपहर तक ही चलेंगी. बता दें कि, गर्मी के चलते सभी कक्षाएं 6 घंटे की ही चलेगी. बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक के लिए गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन हेतु निर्धारित नया टाइम टेबल दिया गया है. स्कूलों की पूरी टाइमिंग नीचे टेबल में देख सकते हैं.
| क्रम | समय | गतिविधि / घंटी |
|---|---|---|
| 1 | 06:30 AM | विद्यालय शुरू होने का समय |
| 2 | 06:30 AM – 07:00 AM | प्रार्थना आदि |
| 3 | 07:00 AM – 07:40 AM | पहली घंटी |
| 4 | 07:40 AM – 08:20 AM | दूसरी घंटी |
| 5 | 08:20 AM – 09:00 AM | तीसरी घंटी |
| 6 | 09:00 AM – 09:40 AM | मध्यांतर / MDM |
| 7 | 09:40 AM – 10:20 AM | चौथी घंटी |
| 8 | 10:20 AM – 11:00 AM | पांचवीं घंटी |
| 9 | 11:00 AM – 11:40 AM | छठी घंटी |
| 10 | 11:40 AM – 12:20 PM | सातवीं घंटी (छात्रों के लिए छुट्टी) |
| 11 | 12:20 PM – 12:30 PM | शिक्षकों की समीक्षा व योजना कार्य |
नए टाइम टेबल के अनुसार इसमें 71,863 प्रारंभिक और 9,360 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह नियम लागू होगा. मार्निंग में विद्यालयों के संचालन की व्यवस्था एक जून यानी गर्मी की छुट्टी होने के पूर्व तक बनी रहेगी. इससे संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक साहिला के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी किया गया था.
पढ़ें: BSPHCL Recruitment 2025: बिहार में 12वीं के बाद कैसे मिलती है बिजली विभाग में नौकरी, सैलरी लाखों में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










