IIM लखनऊ में 3.5 लाख रुपये महीने तक का स्टाइपेंड, मिले 600 से ज्यादा जॉब ऑफर्स

Updated:
विज्ञापन

IIM लखनऊ कैंपस और स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (Image: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IIM Lucknow Placement 2026: आईआईएम लखनऊ का समर प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आया है. इस बार कॉलेज में प्लेसमेंट देने के लिए Flipkart, Groww, IBM, JioStar, Kwality Walls और Swiggy जैसी कंपनियों ने पहली बार हिस्सा लिया है. आइए कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IIM Lucknow Placement 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ में 2026-28 बैच के समर प्लेसमेंट में विद्यार्थियों को 600 से अधिक ऑफर मिले हैं. कैंपस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, प्लेसमेंट में सबसे अधिक घरेलू स्टाइपेंड 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह रहा. वहीं, एवरेज स्टाइपेंड 1.72 लाख रुपये और मीडियन स्टाइपेंड 1.75 लाख रुपये प्रतिमाह दर्ज किया गया. संस्थान के अनुसार, पूरे बैच के सभी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के ऑफर मिले हैं.

विज्ञापन

पहले दिन ही मिले 350 से अधिक जॉब ऑफर

प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले ही दिन विद्यार्थियों को 350 से अधिक ऑफर मिले. बैच के करीब 75 फीसदी विद्यार्थियों को औसतन 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिला. कंसल्टिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ऑपरेशंस, रिटेल और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर मिले हैं. इस प्रक्रिया में संस्थान के 42वें पीजीपी और 23वें पीजीपी-एबीएम बैच के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें: IIM लखनऊ ने शुरू किए ये 2 नए कोर्स, JEE एडवांस्ड पास के लिए सुनहरा मौका

578 विद्यार्थियों के लिए कंपनियों ने खोले अवसर

इस बैच में कुल 578 विद्यार्थी हैं. इनमें 119 फ्रेशर हैं, जबकि 459 विद्यार्थियों के पास पहले से काम करने का अनुभव है. प्लेसमेंट में Amazon, Google, एक्सेंचर, Adobe, डेलॉयट, मैकिन्से, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, गोल्डमैन सैक्स, जेपी मॉर्गन, मास्टरकार्ड, HUL, आईटीसी और रिलायंस जैसी कंपनियां शामिल रहीं. पुरानी कंपनियों के साथ कई नए रिक्रूटर्स ने भी प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया.

पहली बार जॉब ऑफर करने वाली कंपनियों में अरविंद फैशन, बेयर, कोका-कोला, कमिंस, Flipkart, Groww, IBM, JioStar, Kwality Walls और Swiggy के नाम शामिल थे. इसके अलावा अदाणी ग्रुप ने भी इस बार प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया है.

इंस्टीट्यूट के कैंपस प्लेसमेंट के अनुसार, 75 फीसदी छात्रों को 1.5 लाख से ज्यादा का स्टाइपेंड मिला है. 578 स्टूडेंट्स में से 459 ऐसे स्टूडेंट हैं जिनके पास काम का अनुभव है. वहीं, 119 फ्रेशर्स को जॉब ऑफर हुआ है.

ये भी पढ़ें: 75 लाख का हाईएस्ट पैकेज, ऐसे मिलता है इस टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola