ePaper

धनबाद की सभी पंचायतों में शुरू होगी ममता वाहन सेवा, स्वास्थ्य विभाग ने निकाला टेंडर

Updated at : 08 Nov 2023 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद की सभी पंचायतों में शुरू होगी ममता वाहन सेवा, स्वास्थ्य विभाग ने निकाला टेंडर

जिले में अबतक प्रखंड स्तर पर ही ममता वाहन उपलब्ध थे. अब पंचायत स्तर पर भी ममता वाहन सेवा शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर निकाला है. इसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंचायत स्तर पर ममता वाहन तैनात किये जायेंगे.

विज्ञापन
  • ममता वाहन के चालक को बेसिक लाइफ सपोर्ट का मिलेगा प्रशिक्षण

  • गर्भवती महिला और एक साल के बीमार शिशु के लिए नि:शुल्क होगी सेवा

वरीय संवाददाता, धनबाद : जननी शिशु कार्यक्रम के तहत धनबाद जिले की 181 पंचायतों में जल्द ही ममता वाहन सेवा शुरू होगी. जिले में अबतक प्रखंड स्तर पर ही ममता वाहन उपलब्ध थे. अब पंचायत स्तर पर भी ममता वाहन सेवा शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर निकाला है. इसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंचायत स्तर पर ममता वाहन तैनात किये जायेंगे. जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती और एक साल तक के बीमार शिशु को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए ममता वाहन सेवा नि:शुल्क प्रदान की जाती है. इस पर आने वाला खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है. ऑनलाइन माध्यम से ममता वाहन की सेवा प्राप्त की जाती है. ग्रामीण ममता इसकी बुकिंग ऑनलाइन करा सकते हैं.

1348 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

धनबाद, गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा, कलियासोल, एग्यारकुंड, टुंडी, पूर्वी टुंडी, तोपचांची और बाघमारा प्रखंड में कुल 181 पंचायतें हैं. पंचायत स्तर पर ममता वाहन सेवा शुरू होने पर इन पंचायतों के कुल 1348 गांवों के ग्रामीणों को योजना का लाभ मिलेगा. वहीं यह सेवा शुरू होने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सभी ममता वाहन के चालकों को मरीजों का प्राथमिक उपचार करने के साथ बेसिक लाइफ सपोर्ट का भी प्रशिक्षण देगा.

जिले की सभी पंचायतों में ममता वाहन सेवा जल्द शुरू होगी. टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. इसके पूरा होने के साथ ही वाहन चालकों को प्रशिक्षण प्रदान कर पंचायत स्तर पर ममता वाहन तैनात किये जायेंगे.

डॉ चंद्रभानु प्रतापन, सीएस

Also Read: धनबाद : शहर में 15000 नये एलईडी लाइट की मिली स्वीकृति, ईएसएसएल कंपनी को लगाना है एलईडी लाइट

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola