ePaper

Bomb In Railway Quarter : झारखंड की कोयलानगरी धनबाद के रेलवे क्वार्टर में बम मिलने से हड़कंप, रांची से पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Updated at : 24 Jan 2021 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bomb In Railway Quarter : झारखंड की कोयलानगरी धनबाद के रेलवे क्वार्टर में बम मिलने से हड़कंप, रांची से पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Bomb In Railway Quarter, Jharkhand News, धनसार न्यूज (देवाशीष मजूमदार) : झारखंड के धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र में पकड़े गए एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति की निशानदेही पर धनसार थाना क्षेत्र पुराना स्टेशन स्थित एक रेलवे क्वार्टर में छापामारी कर एक कार्टून में बम बरामद किया गया है. यह छापामारी शनिवार की देर रात झरिया और धनसार पुलिस ने की. बम निरोधक दस्ता रांची से धनबाद पहुंच गयी है और डिफ्यूज करने में जुटी है. बम मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

झरिया क्षेत्र में यह छापामारी पकड़े गए अपराधी प्रवृत्ति के आनंद की निशानदेही पर हुई है. जिस क्वार्टर में बम पकड़ा गया है. उस क्वार्टर में रिंकू खान रहता था. जहां अक्सर बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता था. कुछ दिनों पूर्व अमन मामले में रिंकू खान को पकड़कर पुलिस पूछताछ भी की थी. जेल भी भेजा गया था. माना जा रहा है कि आउटसोर्सिंग में वर्चस्व की जंग के लिए बम को यहां संग्रह किया गया था.

Also Read: Indian Railways News : हावड़ा राजधानी में सफर के दौरान महिला से छेड़खानी, रेल मंत्री को ट्वीट के बाद आरोपी को ढूंढने में जुटी आरपीएफ की टीम

बताया जा रहा है कि यहां दर्जनों क्वार्टरों में अवैध कब्जा है. इस क्वार्टर में असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है, हालांकि इस बम का उपयोग कहां होना था. इसकी जांच भी पुलिस कर रही है. इस मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक झरिया क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक अपराधी प्रवृत्ति का एक.व्यक्ति धराया था.

Also Read: Government Bodyguard: भाजपा विधायक ढुलू महतो के चार दागी करीबियों समेत 14 लोगों के बॉडीगार्ड वापस, पढ़िए क्या है मामला

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola