Maha Shivratri 2023: माता पार्वती व बाबा मंदिर के पंचशूल का मिलन, स्पर्श को उमड़े श्रद्धालु, विशेष पूजा आज

Updated:
विज्ञापन

इस दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों में पंचशूल को स्पर्श करने की होड़ मची थी. पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारे से गूंज उठा. दोनों पंचशूल को थामे मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी.

विज्ञापन

Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि को लेकर गुरुवार को माता पार्वती व बाबा मंदिर के शिखर पर स्थापित पंचशूल उतारे गये. दोपहर ढाई बजे से पंचशूल खोलने की परंपरा शुरू की गयी. सबसे पहले बाबा और पार्वती मंदिर के बीच का गठबंधन खोला गया. राजू भंडारी की अगुवाई में सबसे पहले मां पार्वती मंदिर के शिखर पर लगे चांदी के कलश से पंचशूल, फिर बाबा मंदिर के शिखर पर स्थापित सोने के कलश से पंचशूल को खोला गया. दोनों ही पंचशूल का मिलन कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
भोलेनाथ के जयकारे से गूंज उठा मंदिर परिसर

इस दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों में पंचशूल को स्पर्श करने की होड़ मची थी. पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारे से गूंज उठा. दोनों पंचशूल को थामे मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. पंचशूल को मंदिर प्रशासनिक भवन स्थित सरदार पंडा के आवास पर ले जाया गया. मंदिर दीवान सह अधीक्षक सोना सिन्हा ने दोनों पंचशूल को महंत के माथे में स्पर्श कराया. पंचशूल चढ़ने तक गठबंधन चढ़ाने की परंपरा बंद रहेगी.

undefined
सफाई के बाद शुक्रवार को पंचशूलों की होगी विशेष पूजा

सभी मंदिरों के शिखर से नीचे उतारे गये पंचशूलों की सफाई के उपरांत शुक्रवार को विशेष पूजा की जायेगी. राधाकृष्ण मंदिर के बरामदे पर उपचारक भक्तिनाथ फलहारी, आचार्य गुलाब पंडित और पुजारी के तौर पर मंदिर महंत सरदार पंडा श्रीश्री गुलाबनंद ओझा तांत्रिक विधि से करीब दो घंटे तक पूजा करेंगे. पूजा करीब नौ बजे से ग्यारह बजे तक आरती के साथ संपन्न होगी.

Also Read: देवघर में नहीं तो क्या मक्का और वेटिकन में निकलेगी शिव बारात? हेमंत सोरेन पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला
undefined
गणेश मंदिर के शिखर से लगना शुरू होगा पंचशूल

परंपरा के अनुसार गणेश मंदिर के शिखर पर पंचशूल लगाना शुरू हो जायेगा. माता पार्वती और बाबा मंदिर के शिखर पर पंचशूल स्थापित करने के बाद सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा माता पार्वती व बाबा मंदिर के बीच पहला गठबंधन चढ़ाकर गठबंधन चढ़ाने की परंपरा शुरू करेंगे. इस अवसर पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री, मंदिर प्रभारी सह एसडीएम दीपांकर चौधरी , सहायक प्रभारी सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola