Jharkhand: देवघर में 5 नए कोरोना संक्रमित, सभी कोरेंटिन, होगी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग
Mumbai: A health worker collects a swab sample for COVID-19 test, in Mumbai, Wednesday, April 7, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI04_07_2021_000136A)
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देवघर में फिर पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. सभी को कोरेंटिन कर दिया गया है. आज सभी की कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग कर संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग की जाएगी.
देशभर में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है. कई राज्यों में कोरोना के एक्टिव मामले सामने आ रहे हैं. इन राज्यों में झारखंड भी शामिल है. शनिवार को झारखंड के देवघर जिले में फिर पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इसकी पुष्टी सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी ने की.
आपके शहर में
इससे पहले मिले थे तीन संक्रमित
सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी ने बताया कि शनिवार को देवघर सदर अस्पताल में विशेष रूप से कोविड-19 की जांच की जा रही थी. जांच के दौरान पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. उन्होंने बताया कि इसके पहले भी तीन कोरोना संक्रमित मिले थे. हालांकि, अब उन तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी है.
संक्रमितों में तीन महिला और दो पुरुष
शनिवार को मिले संक्रमितों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं. संक्रमित महिलाओं में भगवानपुर जसीडीह की 23 वर्षीय महिला, सारवां रोशन की 40 वर्षीय महिला और करीनाबाद की 40 वर्षीय महिला है. जबकि सत्संग नगर के 50 वर्षीय पुरुष और बावनबिघा के 31 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. दोनों पुरुषों में एक भागलपुर से आया है, जबकी दूसरा बनारस से आया है. वहीं तीनों महिलाओं की काई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है.
संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की होगी जांच
डॉ युगल किशोर चौधरी ने बताया कि फिलहाल सभी को दवाई देकर होम कोरेंटिन किया गया है. साथ ही उन्हें कोविड गाइडलाइन्स के पालन करने का भी निर्देश दिया गया है. रविवार को सभी का कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराया जायेगा और फिर उनके संपर्क में आए लोगों की सैपलिंग करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए