ePaper

Deoghar Airport: देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए कब से शुरू होगी इंडिगो की हवाई सेवा

Updated at : 16 Jun 2022 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar Airport: देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए कब से शुरू होगी इंडिगो की हवाई सेवा

Deoghar Airport: देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन से 10 दिन पहले दो जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से फ्लाइट के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जायेगी. दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए देवघर एयरपोर्ट से ऑनलाइन बुकिंग 2 जुलाई से इंडिगो द्वारा शुरू कर दी जायेगी.

विज्ञापन

Deoghar Airport: श्रावणी मेला से पहले 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किये जाने की संभावना के बाद अब टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की संभावित तिथि भी सामने आ गयी है. सूत्रों के अनुसार, उद्घाटन से 10 दिन पहले दो जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से फ्लाइट के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जायेगी. दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए देवघर एयरपोर्ट से ऑनलाइन बुकिंग 2 जुलाई से इंडिगो द्वारा शुरू कर दी जायेगी.

2 जुलाई से होगी ऑनलाइन बुकिंग

बताया जा रहा है कि इंडिगो दो जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगी. इन तीन शहरों के लिए उड़ान का टाइम स्लॉट भी डीजीसीए से फिक्स कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के दिन इंडिगो की पहली फ्लाइट दिल्ली की सुबह 10:25 बजे होगी. उसके बाद बेंगलुरु व मुंबई की फ्लाइट होगी.

Also Read: Deoghar Airport: PM नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, विमान सेवा कब से होगी शुरू

टर्मिनल में टिकट काउंटर तैयार

देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के एक दिन पहले फ्लाइट की ऑफ लाइन बुकिंग देवघर एयरपोर्ट के टर्मिनल से भी शुरू करने की तैयारी है. टर्मिनल में टिकट काउंटर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रांची में सेना में बहाली के लिए लागू अग्निपथ योजना का युवाओं ने किया विरोध

स्पाइसजेट की पैसेंजर फ्लाइट भी जल्द

स्पाइसजेट की पैसेंजर फ्लाइट भी जल्द देवघर एयरपोर्ट आनेवाली है. स्पाइसजेट ने भी देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए अप्रवूल दिया है. स्पाइसजेट के उपनिदेशक ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पैसेंजर फ्लाइट के साथ जल्द देवघर आने पर सहमति दी है.

Also Read: Mandar Assembly byelection: वोटर ID नहीं है, तो भी मांडर उपचुनाव में कर सकेंगे वोटिंग, ये हैं विकल्प

पीएम नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को करेंगे उद्घाटन

श्रावणी मेला से पहले 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर देवघर एयरपोर्ट को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवघर कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही एसपीजी की टीम देवघर एयरपोर्ट समेत देवघर कॉलेज मैदान जायजा लेने दिल्ली से आने वाली है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola