एमसीडी चुनाव: 'आज बीजेपी दिल्ली पर हमला करेगी', बोले अरविंद केजरीवाल- करारा जवाब मिलेगा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Nov 2022 10:15 AM
Ahmedabad: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addresses a gathering of auto-rickshaw drivers during an event, in Ahmedabad, Monday, Sept. 12, 2022. (PTI Photo)(PTI09_12_2022_000065A)
MCD Election : जे पी नड्डा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव से पहले दिल्ली में रविवार को आयोजित होने वाले 14 रोड शो में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कही ये बात
Delhi MCD Election 2022 : एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली में प्रचार तेज हो गया है. जहां भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव से पहले आज आयोजित होने वाले 14 रोड शो में हिस्सा लेंगे. वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज करोल बाग में रहेंगे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी है. केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आज करोल बाग में एक नुक्कड़ सभा में लोगों के साथ जनसंवाद करूंगा. लोग क्या चाहते हैं, उनके दिल में क्या है ? सबके साथ मिलकर लोगों के सपनों की दिल्ली बनायेंगे.
आज बीजेपी दिल्ली पर हमला करने जा रही है। इनके कई राजा महाराजा अपनी अपनी सेनाएँ लेकर चारों तरफ़ से दिल्ली पर हमला कर रहे हैं। लेकिन जैसे अभी तक दिल्ली के लोगों ने बीजेपी और इनके LG के हमलों का वीरता के साथ सामना किया, वैसे ही आज भी दिल्ली की जनता इनको करारा जवाब देगी
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 20, 2022
अगले ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बीजेपी दिल्ली पर हमला करने जा रही है. इनके कई राजा महाराजा अपनी अपनी सेनाएं लेकर चारों तरफ़ से दिल्ली पर हमला कर रहे हैं. लेकिन जैसे अभी तक दिल्ली के लोगों ने बीजेपी और इनके LG के हमलों का वीरता के साथ सामना किया, वैसे ही आज भी दिल्ली की जनता इनको करारा जवाब देगी.
Also Read: Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, 11 पार्टी नेताओं ने थामा AAP का दामन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आयोजित होने वाले 14 रोड शो में हिस्सा लेंगे. भाजपा की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि रोड शो में शामिल होने वाले नेताओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के उनके समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं.
आज क़रोल बाग़ में एक नुक्कड़ सभा में लोगों के साथ जनसंवाद करूँगा। लोग क्या चाहते हैं, उनके दिल में क्या है? सबके साथ मिलकर लोगों के सपनों की दिल्ली बनायेंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 20, 2022
आपको बता दें कि एमसीडी के 250 वार्ड पर चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को की जाएगी. इस बीच दिल्ली में चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए कुल 67 उम्मीदवारों ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके चलते अब कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, 55 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










