Electricity: दिल्ली में बिजली बिल में बढ़ोतरी पर राजनीति तेज, कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Jul 2023 6:44 PM

विज्ञापन

दिल्ली में बिजली खरीद की लागत आठ प्रतिशत बढ़ जाने से अब 200 यूनिट से अधिक की मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना होगा. हालांकि उन्होंने कहा कि 200 यूनिट से कम मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर इस दर वृद्धि का कोई असर पड़ेगा.

विज्ञापन

दिल्ली में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर राजनीति तेज हो गयी है. अरविंद केजरीवाल सरकार पर बीजेपी और कांग्रेस लगातार निशाना साध रही है, तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी बिजली बिल में बढ़ोतरी के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है. इस बीच कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है और इस मामले को लेकर मिलने का समय मांगा है.

कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने केजरीवाल से मिलने का समय मांगा

बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा है. उन्होंने इसको लेकर चिट्ठी लिखी. चिट्ठी में उन्होंने लिखा, दिल्ली में आपकी सरकार द्वारा बिजली बिल में की गयी बेतहाशा बढ़ोतरी से परेशान दिल्ली की जनता की चिंताओं से अवगत कराने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आपसे भेंट करना चाहता है. आपसे अनुरोध है इसके लिए समय दिया जाए. कांग्रेस ने रविवार या सोमवार को मिलने का वक्त मांगा है.

कांग्रेस ने दिल्ली में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली खरीद समायोजन लागत (पीपीएसी) में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार 27 जून को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पीपीएसी में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की. उन्होंने ‘केजरीवाल इस्तीफा दो’ के नारे भी लगाए. इधर दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने पीपीएसी में बढ़ोतरी के लिए केंद्र के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया था. दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया था कि यह आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और बिजली वितरण कंपनियों के बीच मिलीभगत का नतीजा है.

Also Read: ‘मध्य प्रदेश में देंगे फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज’, अरविंद केजरीवाल ने ग्वालियर में किया वादा

दिल्ली में 200 यूनिट से अधिक खपत पर बिजली महंगी

गौरतलब है कि दिल्ली में बिजली खरीद की लागत आठ प्रतिशत बढ़ जाने से अब 200 यूनिट से अधिक की मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना होगा. हालांकि उन्होंने कहा कि 200 यूनिट से कम मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर इस दर वृद्धि का कोई असर पड़ेगा. हर तीन महीने पर इस दर को संशोधित किया जाता है और तात्कालिक समय में बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कोयले एवं गैस की दरों के आधार पर बिजली दरों को घटाया या बढ़ाया जाता है. दिल्ली में आप सरकार 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त में बिजली मुहैया कराती है जबकि 201 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को आधे बिल पर सब्सिडी दी जाती है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola