Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर, हर 5 में से 4 परिवार हो रहे बीमार

New Delhi: Vehicles ply on a road amid low visibility due to a thick layer of smog, in New Delhi, Saturday, Nov. 05, 2022. Air quality in the national capital continues to remain in the 'severe' category. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI11_05_2022_000032A)
दिल्ली में धुएं की मोटी परत अब भी छायी हुई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर' से बेहद खराब श्रेणी पर पहुंच चुकी है. एक्यूआई 445 के करीब पहुंच चुकी है. गौरतलब है कि 400 से ऊपर का एक्यूआई गंभीर माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों को प्रभावित कर सकता है.
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से स्थिति बेहद खराब होती जा रही है. सांस लेना दूभर होता जा रहा है. रोजाना लोग बीमार हो रहे हैं. एक सर्वे में बात सामने आयी है कि हर पांच में से चार परिवार बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. अस्थमा, सांस लेने में तकलीफ और ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं.
10 से 15 लोग हर दिन पहुंच रहे अस्पताल
एलएनजेपी के एमडी डॉ सुरेश कुमार ने बताया, दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्थिति खराब होती जा रही है. अस्थमा, सांस लेने में तकलीफ और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. बढ़ी हुई पीएम 2.5 के साथ प्रदूषित हवा लोगों में सांस लेने की समस्याओं को बढ़ा देती है. उन्होंने बताया, हर रोज 10 से 15 लोग और 2 से 3 बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं.
Also Read: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, 10 नवंबर को होगी सुनवाई
दिल्ली में वायु प्रदुषण गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा
दिल्ली में धुएं की मोटी परत अब भी छायी हुई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ से बेहद खराब श्रेणी पर पहुंच चुकी है. एक्यूआई 445 के करीब पहुंच चुकी है. गौरतलब है कि 400 से ऊपर का एक्यूआई गंभीर माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों को प्रभावित कर सकता है और बीमारियों से जूझ रहे लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है.
प्रदूषण के कारण लोग कई समस्याओं का कर रहे सामना
सर्वे में यह बात सामने आयी है कि हर पांच में से चार परिवारों ने पिछले कुछ हफ्तों में प्रदूषण से संबंधित बीमारियों का सामना करने का दावा किया है. लोकलसर्किल के इस सर्वेक्षण में कुल 19,000 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें से 18 फीसदी इन बीमारियों को लेकर डॉक्टर से संपर्क तक कर चुके हैं. सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि इसमें शामिल 80 फीसदी परिवारों के कम से कम एक सदस्य को वायु प्रदूषण के कारण श्वास संबंधी किसी न किसी समस्या से जूझना पड़ रहा है. सर्वे में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के निवासियों से वायु प्रदूषण पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी. इसमें 63 प्रतिशत प्रतिभागी पुरुष थे. इसमें कहा गया है, दिल्ली-एनसीआर के हर पांच में से चार परिवारों में किसी न किसी को प्रदूषण संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. इनमें से 18 प्रतिशत पहले ही डॉक्टर या अस्पताल का रुख कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




