WPL 2023 Points Table: आरसीबी को मिली लगातार चौथी हार, जानें प्वाइंट्स टेबल में बाकी टीमों का कैसा है हाल

Womens Premier League: महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. शुक्रवार को बैंगलोर की टीम को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच में 10 विकेट से हार मिली. इसी के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे पायदान पर बनी हुई है.
WPL 2023 Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2023 में अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस सीजन में एक के बाद एक रोमांचक मैच देखने को मिला. वहीं, शुक्रवार (10 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा. यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से हराया. यह बैंगलोर टीम की लगातार चौथी हार थी. ऐसे में चार मैचों के बाद भी आरसीबी अंक तालिका में बिना किसी प्वाइंट के आखिरी पायदान पर बनी हुई है. तो आइए आपको बताते हैं आरसीबी समेत सभी टीमों के प्वाइंट्स टेबल में स्थिती के बारे में.
डब्ल्यूपीएल 2023 में जहां स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है वहीं, मुंबई इंडियंस को अभी तक कोई टीम हरा नहीं पाई है. मुंबई की टीम अपने चारों मैच जीतकर फिलहाल अंक तालिका में 6 अंक और +4.228 की शानदार नेट रन रेट के साथ टॉप पर काबिज है. मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है. दिल्ली की टीम 4 अंक और +0.965 की नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. वहीं, तीसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स की टीम मौजूद है. यूपी की टीम ने 3 मैचों से 2 में जीत और एक में हार का सामना किया है. यह टीम इस वक्त 4 अंक और +0.509 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है.

गुजरात जायंट्स की टीम फिलहाल 2 अंक और -2.327 की नेट रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. इस टीम ने अभी तक 3 में से 2 मैचों में हार और सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है. वही, महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन में अभी तक सबसे बुरा हाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का है. यह टीम फिलहाल 0 अंक और -2.648 की नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे यानी पांचवे स्थान पर बनी हुई है.
Also Read: RCB vs UPW, WPL 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरेंबता दें कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन में पांच टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी. जिसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें शामिल हैं. जिसमे से ग्रुप स्टेज के बाद 2 टीम बाहर हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




