WPL Points Table: RCB की धमाकेदार जीत और मुंबई की पहली हार के बाद जानिए क्या है प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

Updated:
विज्ञापन

Women’s Premier League 2023: शनिवार को आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा. इससे पहले मुंबई इंडियंस को यूपी के हाथों टूर्नामेंट की पहली हार झेलनी पड़ी.

विज्ञापन

WPL 2023 Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार (18 मार्च) को दूसरा डबल हेडर खेला गया. पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम को यूपी वॉरियर्स के हाथों टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दूसरे मुकाबले में स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इन दो मुकाबलों के बाद डब्ल्यूपीएल 2023 की प्वॉइंट्स टेबल में बदलाव हुआ है. तो आइए जानते हैं प्वॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम किसी स्थान पर है.

विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की टीम टॉप पर बरकरार

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट से हार झेलने के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम डब्ल्यूपीएल प्वॉइंट्स टेबल के टॉप पर बरकरार है. मुंबई की टीम 10 अंक के साथ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं, यूपी ने इस जीत के साथ प्लेऑफ के लिए एक कदम और बढ़ा दिया है. टीम के 6 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और वह तीसरे पायदान पर है. जबकि दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूद है, जो 6 में से चार मैच जीतकर 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

undefined
आरसीबी और गुजरात की स्थिति में बदलाव

वहीं, सोफी डिवाइन की 99 रन क�� ताबड़तोड़ पारी की बदौलत आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग अपनी दूसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा. गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद बैंगलोर की टीम प्वाइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर पहुंच गई है. जबकि गुजरात जायंट्स सात में से केवल 2 मैच जीत कर 4 अंक के साथ आखिरी स्थान पर है.

Also Read: WPL 2023: सोफी डिवाइन ने 36 गेंद पर बनाये 99 रन, आरसीबी ने गुजरात को 8 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन में पांच टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी. जिसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें शामिल हैं. जिसमे से ग्रुप स्टेज के बाद 2 टीम बाहर हो जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola