ePaper

WI vs IND T20: रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल को छोड़ा पीछे, T20 इंटरनेशनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Updated at : 30 Jul 2022 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
WI vs IND T20: रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल को छोड़ा पीछे, T20 इंटरनेशनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारत ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज को पहले टी-20 मुकाबले में हरा दिया है. कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 64 रनों की पारी खेली. उन्होंने मार्टिन गप्तिल को पीछे छोड़ दिया. रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं. विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं.

विज्ञापन

भारत के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बेहतरीन फॉर्म में थे और उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान, रोहित ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए पुरुषों के टी20 आई में अग्रणी रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये. रोहित के अब सबसे छोटे प्रारूप में 129 मैचों में 27 अर्द्धशतक और 4 शतकों के साथ 3,443 रन हैं.

 दूसरे नंबर पर पहुंचे गप्तिल

दूसरी ओर, गुप्टिल ने 116 मैचों में 20 अर्द्धशतक और 3 शतकों की मदद से 3,399 रन बनाए हैं. रोहित का औसत 32.48 है जबकि गुप्टिल का औसत 32.37 है. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली 99 मैचों में 50.12 की शानदार औसत से 3,308 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं. आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 2,894 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच 2,855 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

Also Read: WI vs IND T20: रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बल्ले से कमाल के बाद गेंदबाजों के दम पर 68 रन से जीता भारत
भारत ने पहली पारी में बनाये थे 190 रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी-20 आई के बारे में बात करें तो भारत ने बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद 20 ओवर में 190/6 का स्कोर पोस्ट किया. रोहित ने 64 रन की पारी खेली, जबकि दिनेश कार्तिक ने 19 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाये. आखिरी दो ओवरों में कार्तिक की आक्रामक पारी के दम पर ही भारत 190 के स्कोर तक पहुंच पाया.

अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी

गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लेकर वापसी की, जिससे भारत ने वेस्टइंडीज को 20 ओवरों में 122/8 पर रोक दिया. भारत यह मुकाबला 68 रन से जीत गया. पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया, जबकि कई सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे.

Also Read: WI vs IND, 1st T20I Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया, रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola