ePaper

शिखर धवन के लिए बंद हुए टीम इंडिया के दरवाजे! चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दिए संकेत

Updated at : 22 Aug 2023 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
शिखर धवन के लिए बंद हुए टीम इंडिया के दरवाजे! चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दिए संकेत

New Delhi: BCCI senior men's selection committee Chairman Ajit Agarkar during a press conference after the selection committee's meeting, in New Delhi, Monday, Aug. 21, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI08_21_2023_000158A)

बीसीसीआई ने इसी महीने के अंत में शुरू हो रहे एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम का ऐलान किया. चोटिल खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गयी है. तिलक वर्मा जैसे युवा को भी मौका दिया गया है.

विज्ञापन
undefined

टीम में शिखर धवन का नाम नहीं है. अजीत अगरकर ने शिखर धवन को एक शानदार खिलाड़ी बताया. लेकिन उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाजी के लिए टीम के पास अभी कई विकल्प हैं. इससे लगता है कि निकट भविष्य में धवन को जगह नहीं मिलेगी. अगरकर ने सोमवार को कहा कि श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल के लिए वनडे विश्व कप से पहले खेलने का पर्याप्त मौका मिलना काफी अहम है.

undefined

राहुल और अय्यर दोनों को एशिया कप में भाग लेने वाली 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. राहुल फिर से मामूली रूप से चोटिल हो गये हैं. उनकी चोट का हालांकि मूल चोट से कोई संबंध नहीं है. इस चोट के कारण राहुल का एशिया कप में दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले शुरुआती मैच में खेलना संदिग्ध है. अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए इस संभावना से इंकार नहीं किया कि राहुल पहले मैच से बाहर रह सकते हैं.

undefined

चयन बैठक से पहले राहुल और अय्यर की फिटनेस पर सवालिया निशान लगे थे. यह दोनों खिलाड़ी क्रमश: जांघ और पीठ दर्द से उबर कर वापसी कर रहे हैं. अय्यर ने अपना आखिरी मैच मार्च में जबकि राहुल ने मई में खेला था. उन्होंने कहा, ‘राहुल टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं. उम्मीद है कि वह पहले मैच से ही चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. राहुल और अय्यर दोनों लंबे समय से चोटिल थे और उन्होंने फिट होने के लिए काफी मेहनत की है.

undefined

राहुल को फिर से चोटिल होने से छोटा झटका लगा है लेकिन हमें उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. अगरकर ने टीम घोषित करते हुए यहां कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को राहुल के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. हाल में राहुल को मामूली चोट के कारण परेशानी हो गई थी. इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘हमें जो बताया गया है, उसके अनुसार यह चोट (राहुल के मामले में) ज्यादा गंभीर नहीं है. हमारे पास विश्व कप से पहले अभी भी डेढ़ महीने का समय है, उम्मीद है कि उन्हें (अय्यर और राहुल) उससे पहले पर्याप्त क्रिकेट मिलेगा.’

undefined

अगरकर ने यह भी स्पष्ट किया कि ईशान किशन फिलहाल रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकल्प के तौर पर सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में हैं. इससे निकट भविष्य में शिखर धवन की वापसी की संभावना खारिज हो गई है. उन्होंने कहा, ‘रोहित कोई बुरा खिलाड़ी नहीं है, शुभमन के लिए यह साल शानदार रहा है. किशन के साथ भी यही स्थिति है.

undefined

अगरकर ने कहा कि शिखर भारत के लिए एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं. इस समय ये तीनों खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आप टीम में केवल 15 खिलाड़ियों को ही रख सकते है. दुर्भाग्य से किसी को बाहर होना पड़ेगा. फिलहाल ये हमारे पसंदीदा सलामी बल्लेबाज हैं.’

undefined

युजवेंद्र चहल को टीम में नहीं चुनने पर अगरकर ने कहा, ‘वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. कभी-कभी चीजें टीम के संतुलन या संयोजन पर निर्भर रहती है. अक्षर (पटेल) ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह बल्लेबाजी भी कर सकता है. कुलदीप (यादव) ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में टीम में कलाई के दो स्पिनरों को शामिल करना मुश्किल है. कुलदीप उनसे (चहल) थोड़ा आगे है.’

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola