ePaper

West Indies vs India: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, शिखर धवन बने कप्तान, जडेजा उप कप्तान

Updated at : 06 Jul 2022 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
West Indies vs India: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, शिखर धवन बने कप्तान, जडेजा उप कप्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में बल्लेबाज के तौर पर रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है. जबकि दौरे के लिए दो विकेट कीपर को भी शामिल किया गया है, जिसमें ईशान किशन और संजू सैमसन को मौका दिया गया है.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज में तीन मैचों की वनडे शृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. जिसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को कप्तान बनाया गया है. जबकि रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को उप कप्तान होंगे.

प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप भी टीम में शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में बल्लेबाज के तौर पर रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है. जबकि दौरे के लिए दो विकेट कीपर को भी शामिल किया गया है, जिसमें ईशान किशन और संजू सैमसन को मौका दिया गया है. ऑलरांडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है. जबकि गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को टीम में मौका दिया गया है.

Also Read: IPL 2022: आईपीएल से हार कर लौटे शिखर धवन की लात-घूसे से पिटाई, वीडियो वायरल

रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित इन खिलाड़ियों को आराम

वेस्टइंडीज दौरे पर नियमित कप्तान रोहित शर्मा , विराट कोहली , जसप्रीत बुमराह , हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने वनडे के लिये 16 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया. सभी तीनों वनडे पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जायेंगे. वनडे शृंखला के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका के खिलाफ पांच टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी जिसके लिये टीम की घोषणा की जायेगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

शेड्यूल इस प्रकार है

पहला वनडे – वेस्टइंडीज बनाम भारत, 22 जुलाई , क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद.

दूसरा वनडे – 24 जुलाई- वेस्टइंडीज बनाम भारत, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद.

तीसरा वनडे – 27 जुलाई- वेस्टइंडीज बनाम भारत, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola