T20 World Cup 2021: कब, कहां और कितने बजे होंगे सभी मुकाबले, यहां देखें पूरा Schedule
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Aug 2021 7:49 PM
T20 World Cup 2021 Schedule : टी20 वर्ल्ड कप 2021 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैन्स के लिए आईसीसी ने अच्छी खबर दे दी है. टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है. टी20 वर्ल्ड की शुरुआत 17 अक्टूबर को होगी
T20 World Cup 2021 Schedule : टी20 वर्ल्ड कप 2021 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैन्स के लिए आईसीसी ने अच्छी खबर दे दी है. टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है. टी20 वर्ल्ड की शुरुआत 17 अक्टूबर को होगी, जिसमें ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी), जबकि बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा.
भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से
भारत टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. उसके बाद भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा, फिर तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान और भारत की भिड़ंत होगी. भारत को सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में पांच नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में आठ नवंबर) के खिलाफ खेलना है.
मैच का समय
टी20 में एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी. तो दूसरा मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से होगी. फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे से होगी.
आईसीसी टी20 विश्व कप कप ग्रुप
पहला चरण
ग्रुप ए: श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, नामबिया
ग्रुप बी: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पपुआ न्यू गिनी, ओमान
सुपर 12 चरण:
ग्रुप एक: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ए वन, बी टू
ग्रुप दो: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बी वन, ए टू.
पहला चरण
17 अक्टूबर: ओमान बनाम पीएनजी, मस्कट
बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, मस्कट
18 अक्टूबर: आयरलैंड बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी श्रीलंका बनाम नामीबिया, अबू धाबी
19 अक्टूबर: स्कॉटलैंड बनाम पीएनजी, मस्कट ओमान बनाम बांग्लादेश, मस्कट
20 अक्टूबर: नामीबिया बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी श्रीलंका बनाम आयरलैंड, अबू धाबी
21 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पीएनजी
ओमान बनाम स्कॉटलैंड, मस्कट
22 अक्टूबर: नामीबिया बनाम आयरलैंड, शारजाह श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, शारजाह
सुपर 12 के मुकाबले:
23 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, अबू धाबी इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, दुबई
24 अक्टूबर: ए वन बनाम बी टू, शारजाह
भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
25 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बी वन, शारजाह 26 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह
27 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बी टू, अबू धाबी बी वन बनाम ए टू, अबू धाबी
28 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम ए वन, दुबई
29 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम बी टू, शारजाह पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, दुबई
30 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम ए वन, शारजाह ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, दुबई
31 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम ए टू, अबू धाबी
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
1 नवंबर: इंग्लैंड बनाम ए वन, शारजाह
2 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बी टू, अबू धाबी
पाकिस्तान बनाम ए टू, अबू धाबी
3 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम बी वन, दुबई
भारत बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी
4 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बी टू, दुबई
वेस्ट इंडीज बनाम ए वन, अबू धाबी
5 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम ए टू, शारजाह
भारत बनाम बी वन, दुबई
6 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, अबू धाबी
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह
7 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी
पाकिस्तान बनाम बी वन, शारजाह
8 नवंबर: भारत बनाम ए टू, दुबई
नॉकआउट चरण
10 नवंबर: पहला सेमीफाइनल (ए वन बनाम बी टू)
11 नवंबर: दूसरा सेमीफाइनल (बी टू बनाम ए वन)
14 नवंबर: फाइनल, दुबई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










