ePaper

T20 World Cup, IND v PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टीम की घोषणा की, कल होगा रोमांचक मुकाबला

Updated at : 23 Oct 2021 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup, IND v PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टीम की घोषणा की, कल होगा रोमांचक मुकाबला

पाकिस्तान और भारत पहली बार टी20 प्रारूप में आईसीसी टी-20 विश्व कप 2007 में डरबन में मिले थे, जिसे भारत ने बाउल-आउट में जीता था, जब दोनों पक्षों ने 141 रन बनाए थे.

विज्ञापन

24 अक्टूबर को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर 12 खिलाड़ियों की सूची जारी की गयी है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि दुनिया भर के अरबों क्रिकेट प्रशंसक अपने टीवी से चिपके रहेंगे और लगभग 30,000 दर्शक रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के अंदर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलते देखेंगे.

पाकिस्तान और भारत पहली बार टी20 प्रारूप में आईसीसी टी-20 विश्व कप 2007 में डरबन में मिले थे, जिसे भारत ने बाउल-आउट में जीता था, जब दोनों पक्षों ने 141 रन बनाए थे. रविवार के मैच के बाद पाकिस्तान मंगलवार को न्यूजीलैंड से, शुक्रवार को अफगानिस्तान से खेलेगा, जबकि उसके अगले हफ्ते के मैच 2 नवंबर को नामीबिया और 7 नवंबर को स्कॉटलैंड से होंगे.

Also Read: IND vs ENG : तय हो गया भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट, T20 और वनडे सीरीज भी खेलेगी टीम इंडिया
ये है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी की गयी प्लेइंग इलेवन में बाबर आजम कपतान होंगे और मोहम्मद रिजवान विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में होंगे. इनके अलावा बल्लेबाज के तौर पर आसिफ अली, फकर जमान, हैदर अली को जगह दी गयी है. ऑलराउंडर में इमाद वसीम, मोहम्मद हाफीज, शदाब खान और शोएब मलिक को शामिल किया गया है. गेंदबाज के रूप में टीम में हरिस रौफ, हसन अली और शाहीन शाह अफरिदी को जगह मिली है.


T20 वर्ल्ड कप में पांच बार भारत से हारा है पाकिस्तान

बता दें कि अब तक भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में पांच बार एक दूसरे से भिड़े हैं. इन पांचों मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया है. इस बार भी भारत का पलड़ा भारी है क्योंकि भारत को टी20 वर्ल्ड कप का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. जबकि विश्व कप में पहली बार भारत को हराने के मिशन पाकिस्तान के लिए खास होगा.

Also Read: T20 WC: धोनी अपनी सीमाओं को समझते हैं, रवि शास्त्री से टकराव पर बोले सौरव गांगुली

वार्म अप के दोनों मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से जीतने के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के हौसले काफी बुलंद हैं. सुपर 12 का अपना पहला मुकाबला भारत किसी भी हालत में जीतना चाहेगा. जबकि पाकिस्तान ने भी अपना वार्म अप मैच जीता है और उसे उम्मीद है उसकी युवा ब्रिगेड इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में कोई धमाल जरूर करेगी. दोनों ही टीमों ने एक-एक बार यह खिताब जीता है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola