ePaper

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के पहले बीचबॉल खेलते नजर आए Hardik Pandya, देखें फोटोज

Updated at : 29 Jul 2023 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के पहले बीचबॉल खेलते नजर आए Hardik Pandya, देखें फोटोज

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ बीच-बॉल खेलते हुए नजर आए. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
undefined

भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर अभी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा था. वहीं आज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ बीच-बॉल खेलते हुए नजर आए. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

undefined

हार्दिक पांड्या बीच बॉल खेलने के दौरान शर्टलेस नजर आ रहे हैं. पांड्या का यह लुक काफी कूल है. फैंस को हार्दिक का यह लुक काफी पसंद आ रहा है.

undefined

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में पहले वनडे के दौरान एक्शन में नजर आए थे. हालांकि हार्दिक के लिए यह मुकाबला इतना खास नहीं रहा था. उन्होंने पहले मुकाबले में बॉलिंग के दौरान 1 विकेट अपने नाम किया था. वहीं बैटिंग के दौरान वह 5 रन बनाकर रन आउट हो गए थे.

undefined

हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे. टी20 सीरीज के दौरान भारत के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.

undefined

माना यह भी जा रहा है कि हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. हालांकी अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक को टीम इंडिया की कप्तानी मिलती है या नहीं.

Also Read: IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे आज, जानें कब-कहां देखें लाइव और संभावित प्लेइंग 11
विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola