Road Safety World Series: सचिन की तूफानी पारी से इंडिया लीजेंड्स ने इंग्लैंड को 40 रनों से दी मात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2022 8:07 AM
रोड सेफ्टी सीरीज के 14वें मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 40 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स ने 5 विकेट पर 170 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम 15 ओवरों में 6 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी.
रोड सेफ्टी सीरीज (Road Safety World Series) में गुरुवार को इंडिया लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ 40 रनों से शानदार जीत दर्ज की. देहरादून में खेला गया यह मैच बारिश के कारण 15-15 ओवरों का कर दिया गया. वहीं इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 170 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम 15 ओवरों में 6 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी. बता दें कि इस टूर्नामेंट में यह भारत की दूसरी जीत है.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लीजेंड्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. एक छोर पर जहां फिल मस्टर्ड संभल कर खेल रहे थे तो दूसरी छोर पर विकेट गिरते चले गए. जिससे इंग्लैंड की टीम 15 ओवर में 130 रन ही बना सकी. इंग्लैंड लीजेंड्स के लिए फिल मस्टर्ड ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 4 चौके और एक छक्का भी जड़ा. इसके अलावा टिम एम्ब्रोस ने 16 रन और क्रिस स्कफील्ड ने 19 रनों का योगदान दिया. वहीं भारत के लिए राजेश पवार ने 3 ओवरों में 12 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके. इस तरह सचिन तेंदुलकर की इंडिया लीजेंड्स ने 40 रनों से मैच जीत लिया.
Also Read: IND vs AUS T20 Series: नागपुर में दूसरा टी20 मुकाबला, यहां इस भारतीय बल्लेबाज का रहा है दबदबा
इससे पहले इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 170 रन बनाए थे. इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने तूफानी पारी खेलते हुए 20 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए. वहीं नमन ओझा ने 17 गेंदों में 20 रन जबकि युवराज सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए. युवराज ने इस पारी में 3 छक्के और एक चौका लगाया. स्टुअर्ट बिन्नी ने भी 11 गेंदों में 18 रन बनाए. बिन्नी ने दो चौके और एक छक्का लगाया. यूसुफ पठान ने 11 गेंदों में 27 रन बनाए. उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया. जबकि इरफान ने नाबाद 11 रन बनाए. इंग्लैंड लेजेंड्स के लिए स्टीफन पैरी ने सबसे ज्यादा 3 और क्रिस स्कोफील्ड ने एक विकेट लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










