भारत के चलते पाकिस्तान क्रिकेट जिंदा, नहीं तो होते सड़क पर, छलका रमीज राजा का दर्द

Sharjah: Kolkata Knight Riders players celebrate after winning their Indian Premier League cricket match against Rajasthan Royals, at the Sharjah Cricket Stadium, in Sharjah, UAE, Thursday, Oct. 7, 2021. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI10_07_2021_000204B)
Rameez Raja PCB alive because of India रमीज राजा ने अपने तेवर को नरम करते हुए कहा कि भारत अगर नहीं होता तो पाकिस्तान क्रिकेट सड़क पर होता. सीनेट की स्थायी समिति के साथ बैठक में रमीज राजा ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की 50 प्रतिशत फंडिंग से चलता है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारत और बसीसीआई को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के अचानक दौरा रद्द करने से बौखलाये राजा ने भारत पर बड़ा निशाना साधा था, लेकिन अब उन्होंने उनकी भाषा बदल गयी है.
रमीज राजा ने अपने तेवर को नरम करते हुए कहा कि भारत अगर नहीं होता तो पाकिस्तान क्रिकेट सड़क पर होता. सीनेट की स्थायी समिति के साथ बैठक में रमीज राजा ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की 50 प्रतिशत फंडिंग से चलता है. जबकि आईसीसी को 90 प्रतिशत फंडिंग भारत से होता है.
राजा ने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि अगर भारत आईसीसी को फंडिंग करना बंद कर दे तो पीसीबी का क्या हाल होगा. उन्होंने कहा, वैसी हालत में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
रमीज राजा ने कहा, पाकिस्तान बोर्ड आईसीसी को शून्य फंडिंग करता है. उन्होंने कहा, वो पाकिस्तान बोर्ड को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आर्थिक रूप से मजबूत होता, तो न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमें दौरा रद्द नहीं कर पातीं.
हालांकि उन्होंने एक बार फिर से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को धमकी दे दिया है. उन्होंने कहा, टी20 वर्ल्ड कप में अब केवल भारत भर उसके निशाने पर नहीं होगा, बल्कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड भी निशाने पर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




