ePaper

PAK vs ENG Test: हार के बाद पीसीबी पर भड़के बाबर आजम, कहा- जैसा सोचा था, रावलपिंडी की पिच वैसी थी नहीं

Updated at : 06 Dec 2022 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
PAK vs ENG Test: हार के बाद पीसीबी पर भड़के बाबर आजम, कहा- जैसा सोचा था, रावलपिंडी की पिच वैसी थी नहीं

इंग्लैंड ने एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच में पाकिस्तान को उसके घर में 74 रन से हरा दिया है. हार के बाद कप्तान बाबर आजम ने रावलपिंडी की पिच को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमें जैसा बताया गया था, हमने उसके अनुसार अपना प्लान बनाया था. लेकिन पिचे वैसी नहीं थी.

विज्ञापन

पाकिस्तान को रविवार को अपने ही घर रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 74 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने चाय के बाद आखिरी सत्र में पांच विकेट चटकाकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया. खेल के पहले ही दिन 500 से अधिक रन बनने के कारण रावलपिंडी की पिचों की आलोचना हो रही थी. अब हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इसी मामले पर पीसीबी पर निशाना साधा ओर पिच विवाद पर चुप्पी तोड़ी.

शुरू में गेंदबाजों को पिच से नहीं मिली मदद

पहले बल्लेबाजी करते हुए, इंग्लैंड ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ 506 रन बनाये, जिसमें चार शतक लगे. जब पाकिस्तान दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आया तो उसके बल्लेबाजों ने भी शतक जड़े. पिच से गेंदबाजों को कोई सहायता नहीं मिलने के कारण, रावलपिंडी की पिच की आलोचनाएं होने लगी. हार के बाद, बाबर आजम से एक रिपोर्टर ने पूछा कि पिच तैयारियों के मामले में पीसीबी ने उन्हें और टीम को कितना आराम दिया और इसमें उनके पास कितना इनपुट था.

Also Read: T20 World Cup: जोस बटलर ने इस खिलाड़ी को बताया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बाबर आजम की राय में कोई और
पिच को लेकर कह दी बड़ी बात

बाबर ने खुलासा किया कि उन्होंने बहुत सारी जानकारी दी गयी थी लेकिन पिच को उस तरह तैयार नहीं किया गया था जिस तरह से योजना बनायी गयी थी और इसलिए पाकिस्तान टेस्ट में अपने प्रदर्शन पर लड़खड़ा गया. इससे पहले पीसीबी चीफ रमीज राजा ने भी पिचों को लेकर बयान दिया था और माना था कि पिचें वैसी तैयार नहीं हो पा रही हैं, जैसा कि टेस्ट क्रिकेट में होना चाहिए.

पिच को लेकर होती रही है आलोचना

बाबर आजम ने मैच के बाद कहा कि हमारे पास पिच को लेकर काफी इनपुट था, हमने जो प्लान किया था, जो चाह रहे थे, वैसा पिच हमें नहीं मिला. और जो हमारे प्लान थे वह दुर्भाग्य से एक्सक्यूट नहीं हो पाया. हम थोड़ा टर्निंग साइड पर जा रहे थे. वैसा प्लान था हमारा. लेकिन दुर्भाग्य से वेदर की वजह से और थोड़ी तैयारी की वजह से वैसी विकेट बन नहीं पायी. दूसरा टेस्ट मुकाबला नौ दिसंबर से मुल्तान में शुरू होगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola