ePaper

धौनी के पास हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी गाड़ियां, कीमत जान रह जाएंगे दंग

Updated at : 09 Jun 2021 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी के पास हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी गाड़ियां, कीमत जान रह जाएंगे दंग

MS Dhoni signature collection, 5 most expensive cars and bike in the world, Porche 911, Confederate Hellcat X132, Hummer H2 धौनी के बारे में सभी जानते हैं कि उन्हें गाड़ियां कितनी पंसद हैं. उनके पास पुरानी से लेकर नयी गाड़ियों का अच्छा-खासा कलेक्शन है. इसके अलावा उनके पास सस्ती से लेकर दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन भी है. धौनी ने अपने 7 एकड़ में फैले फॉर्म हाउस में गाड़ियों को रखने के लिए अलग से गैरेज बना दिया है. पिछले दिनों साक्षी धौनी ने फॉर्म हाउस की कुछ तसवीरें शेयर की थी, जिसमें धौनी की गाड़ियों की तसवीरें भी शेयर की थी.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद फैन्स में उनको लेकर क्रेज थोड़ा भी कम नहीं हुआ है. धौनी के बारे में उनके फैन्स अधिक से अधिक जानकारी जुटाने में लगे रहते हैं. धौनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट में ट्रॉफी दिलायी है. उन्होंने अपनी कप्तानी में ICC T20 विश्व कप (2007), ICC ODI विश्व कप (2011), और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी दिलाया.

कैप्टन कूल दुनिया की गिनती दुनिया के सबसे धनवान खिलाड़ियों में होती है. एक रिपोर्ट के अनुसार धौनी सलाना कमाई 760 करोड़ रुपये है. आईपीएल से उन्होंने अब तक करीब 150 करोड़‍ रुपये से अधिक कमाई कर ली है.

Also Read: टीम इंडिया के 7 सबसे पढ़े-लिखे क्रिकेटर, किसी के पास NASA की डिग्री, तो कोई हैं IAS

बहरहाल धौनी के बारे में सभी जानते हैं कि उन्हें गाड़ियां कितनी पंसद हैं. उनके पास पुरानी से लेकर नयी गाड़ियों का अच्छा-खासा कलेक्शन है. इसके अलावा उनके पास सस्ती से लेकर दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन भी है. धौनी ने अपने 7 एकड़ में फैले फॉर्म हाउस में गाड़ियों को रखने के लिए अलग से गैरेज बना दिया है. पिछले दिनों साक्षी धौनी ने फॉर्म हाउस की कुछ तसवीरें शेयर की थी, जिसमें धौनी की गाड़ियों की तसवीरें भी शेयर की थी. आपको बता दें धौनी के पास ऐसी कई गाड़ियां हैं, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है. आईये एक-एक कर उन गाड़ियों के बारे में जानें.

undefined

Porche 911 – एमएस धौनी के सिग्नेचर कलेक्शन में सबसे महंगी कारों में ग्रैंड पोर्च 911 है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है. इस कार की खासियत है कि यह यह 0-100 किमी / घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ सकती है.

undefined

कॉन्फेडरेट हेलकैट X132 (Confederate Hellcat X132) – Confederate Hellcat X132 धौनी पसंद की एक महंगी बाइक में से एक है. इस बाइक की कीमत करीब 30 लाख रुपये है. यह 2.2-लीटर वी-ट्विन के साथ दुनिया की सबसे भारी बाइक में से एक है. यह 132hp की बाइक है.

undefined

पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम (Pontiac Firebird Trans Am) – पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम धौनी की महंगी कारों में से एक है. जिसकी कीमत करीब 68 लाख है. धौनी इस कार को 2020 में अपने सिग्नेचर कलेक्शन में शामिल किया.

undefined

Hummer H2 (हमर एच2) – हमर एच2 धौनी की सबसे पसंदिदा गाड़ियों में एक है. अकसर धौनी इसी से रांची में घूमने निकल जाते हैं. Hummer H2 की कीमत लगभग 72 लाख रुपये है और यह दुनिया की सबसे पावरफुल कारों में से एक है.

posted by – arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola