ePaper

MS Dhoni Daughter: पापा धोनी नहीं, मेसी की फैन है जीवा, साक्षी ने शेयर की खास तस्वीर

Updated at : 28 Dec 2022 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni Daughter: पापा धोनी नहीं, मेसी की फैन है जीवा, साक्षी ने शेयर की खास तस्वीर

MS Dhoni Daughter: क्रिसमस पर धोनी की बेटी जीवा धोनी को बड़ा तोहफा मिला है. जीवा को अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी के ऑटोग्राफ वाली जर्सी मिली है. साक्षी ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

विज्ञापन

MS Dhoni Daughter: फीफा वर्ल्ड कप 2022 चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोलन मेसी ने महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की. जीवा धोनी (Ziva Dhoni) भी मेसी की फैन है और अर्जेंटीना की जीत का जश्न मना रही हैं. धोनी की पत्नी साक्षी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी जीवा की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में जीवा अर्जेंटीना की जर्सी पहने बेहद खुश नजर आ रही हैं, जिस पर मेसी का ऑटोग्राफ भी है.

जीवा को क्रिसमस पर मिला बड़ा तोहफा

दरअसल, क्रिसमस पर जीवा को यह बड़ा तोहफा मिला है. जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह तस्वीरें शेयर की गई हैं. जीवा इस तस्वीर में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी के ऑटोग्राफ वाली जर्सी पहने हुए हैं. इसमें उनका नाम भी लिखा है. जीवा एक तस्वीर में इसे दिखाते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं. जीवा धोनी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘लाइक फादर, लाइक डॉटर, कॉमन लव, मैरी क्रिसमस’. बता दें कि अर्जेंटीना ने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस को हराकर 36 साल बाद खिताब अपने नाम की. मेसी ने इस वर्ल्ड कप में कुल 7 गोल दागे और अपने ट्रॉफी जीतने का सपने को पूरा किया.

https://www.instagram.com/p/CmrOgT8q-vD/
https://www.instagram.com/p/CmrNmvUIzr2/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6aa63651-ee83-434e-8c03-457d485ff7e3
धोनी भी फुटबॉल के बड़े फैन

आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी भी फुटबॉल के बड़े फैन हैं. वह स्कूली शिक्षा के दौरान फुटबॉलर रह चुके हैं. स्कूल के दिनों में धोनी अपनी टीम के गोलकीपर थे. उनकी गोलकीपिंग वाली स्किल को देखकर ही विकेटकीपिंग के लिए उन्हें चुना गया. धोनी ने साल 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. वह फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. वहीं कयास लगाये जा रहे हैं कि IPL 2023 एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है.

Also Read: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में बिहार के मुकेश को मिला मौका, एक हफ्ते में ऐसे बदली किस्मत

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola