ePaper

IPL 2023 Retention List: मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने जारी की खिलाड़ियों की सूची, पूरी लिस्ट

Updated at : 15 Nov 2022 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023 Retention List: मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने जारी की खिलाड़ियों की सूची, पूरी लिस्ट

IPL 2023 Retention List: आईपीएल 2023 की तैयारी में सभी फ्रेंचाइजी लग गये हैं. 15 नवंबर को खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन करने की आखिरी तिथि थी. सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों की पूरी सूची जारी कर दी है. मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक 12 खिलाड़ियों की रिलीज किया है.

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अभी छह महीने दूर है. कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली आईपीएल मिनी-नीलामी से पहले से ही तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच सभी 10 फ्रेंचाइजी ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है. मुंबई इंडियंस ने कुल मिलाकर 12 क्रिकेटरों को रिलीज कर दिया है, ताकि अगले महीने नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सके. कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है. सनराइजर्स हैदराबाद से केन विलियमसन, पंजाब किंग्स से मयंक अग्रवाल और चेन्नई सुपर किंग्स से ड्वेन ब्रावो जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है.

IPL 2023 Retention List: कुल 68 खिलाड़ी रिलीज

आईपीएल की सभी 10 फ्रैंचाइजी में कुल 68 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया. टीमों को नीलामी में शामिल होकर अपने दस्ते को और मजबूत बनाने और अच्छी रकम उपलब्ध कराने का शानदार अवसर मिला. नीचे उन खिलाड़ियों की पूरी सूची दी गई है जिन्हें संबंधित फ्रैंचाइजी द्वारा रिलीज और रिटेन किया गया है.

Also Read: IPL 2023: कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल को कहा अलविदा, मुंबई इंडियंस ने बनाया बल्लेबाजी कोच
1. चेन्नई सुपर किंग्स

रिलीज हुए खिलाड़ी : ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन.

रिटेन किये गये खिलाड़ी : एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना , सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना.

विदेशी स्लॉट शेष : 2

शेष पर्स : 20.45 करोड़ रुपये.

2. मुंबई इंडियंस

रिलीज हुए खिलाड़ी : कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स.

रिटेन किए गए खिलाड़ी : रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन , जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश माधवाल.

विदेशी स्लॉट शेष : 3

शेष पर्स : 20.55 करोड़ रुपये

3. सनराइजर्स हैदराबाद

रिलीज हुए खिलाड़ी : केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचिथ, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद.

रिटेन किए गए खिलाड़ी : अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक.

विदेशी स्लॉट शेष : 4

शेष पर्स : 42.25 करोड़ रुपये.

4. दिल्ली कैपिटल्स

रिलीज किए गए खिलाड़ी : शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बर, केएस भरत, मनदीप सिंह.

रिटेन किए गए खिलाड़ी : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद , लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल.

विदेशी स्लॉट शेष : 2.

पर्स शेष : 19.45 करोड़ रुपये.

5. राजस्थान रॉयल्स

रिलीज किए गए खिलाड़ी : अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रासी वैन डेर डूसन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका.

रिटेन किए गए खिलाड़ी : संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा.

विदेशी स्लॉट शेष : 4.

पर्स शेष : 13.2 करोड़ रुपये.

6. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रिलीज किए गए खिलाड़ी : जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड.

रिटेन किए गए खिलाड़ी : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप.

विदेशी स्लॉट शेष: 2.

शेष पर्स : 8.75 करोड़ रुपये.

7. लखनऊ सुपर जायंट्स

रिलीज किए गए खिलाड़ी: एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुशमंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम.

रिटेन किए गए खिलाड़ी : केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुनाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई.

विदेशी स्लॉट शेष : 4.

पर्स शेष : 23.35 करोड़ रुपये.

8. गुजरात टाइटन्स

रिलीज किए गए खिलाड़ी : रहमानुल्लाह गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन.

रिटेन किए गए खिलाड़ी : हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान , दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद.

विदेशी स्लॉट शेष : 3.

पर्स शेष : 19.25 करोड़ रुपये.

9. कोलकाता नाइट राइडर्स

रिलीज किए गए खिलाड़ी : पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमक करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रासिख सलाम, शेल्डन जैक्सन.

रिटेन किए गए खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह.

विदेशी स्लॉट शेष : 3.

पर्स शेष : 7.05 करोड़ रुपये.

10. पंजाब किंग्स

रिलीज किए गए खिलाड़ी: मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, इशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, रितिक चटर्जी.

रिटेन किए गए खिलाड़ी : शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़.

विदेशी स्लॉट शेष : 3.

शेष पर्स : 32.2 करोड़ रुपये.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola