ePaper

IPL 2023: आईपीएल के दूसरे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की होगी सर्जरी, मुंबई इंडियंस की बढ़ी चिंता

Updated at : 29 Dec 2022 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: आईपीएल के दूसरे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की होगी सर्जरी, मुंबई इंडियंस की बढ़ी चिंता

IPL 2023 Cameron Green: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को दाहिने हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर के कारण सर्जरी करानी होगी. ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा है.

विज्ञापन

IPL 2023 Cameron Green Injured: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन अब वह चोटिल हो गए हैं. ग्रीन की चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें सर्जरी करानी होगी. बता दें कि ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट के दौरान उंगली में चोट लगी थी. ग्रीन की इस चोट ने मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ा दी है.

नॉर्ट्जे की गेंद से चोटिल हुए ग्रीन

गौरतलब है कि 23 वर्षीय कैमरन ग्रीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट के दौरान चोटिल हो गए थे. एनरिच नॉर्ट्जे की गेंद उनकी उंगली पर इतनी तेज लगी की खून बहना शुरू हो गया. जिसके बाद उन्हें तुरंत बाहर भेज दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया के इस युवा खिलाड़ी को अब अंगुली में फ्रेक्चर के कारण सर्जरी करानी होगी. हालांकि डॉक्टरों को उम्मीद है कि ग्रीन 9 फरवरी से भारत के खिलाफ शुरू हो रही बोर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और चयन के लिए उपलब्ध होंगे.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं स्टार्क

‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ की गुरुवार को एक रिपोर्ट के अनुसार दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर पारी और 182 रन की जीत के बाद ग्रीन ने एक विशेषज्ञ से सलाह ली जिन्होंने सर्जरी की सिफारिश की है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की अंगुली में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी और वह संभवत: अधिक लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं. जबकि ग्रीन और स्टार्क पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को फरवरी-मार्च में भारत के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज खेलनी है.

Also Read: Suryakumar Yadav आईसीसी टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 के लिए नामित, ये तीन खिलाड़ी भी दावेदार

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola