ePaper

IPL 2022: फैंस के लिए आयी बुरी खबर, कोरोना के कारण मेगा ऑक्शन पर लटकी तलवार

Updated at : 06 Jan 2022 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: फैंस के लिए आयी बुरी खबर, कोरोना के कारण मेगा ऑक्शन पर लटकी तलवार

IPL 2022: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन फरवरी के शुरुआती हफ्ते में होने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस पर संकट के बादल छा चुके हैं.

विज्ञापन

IPL 2022: खेलों में एक बार फिर से कोरोना का साया मंडराता दिख रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने भी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के अलावा सीके नायडू ट्रॉफी और सीनियर महिला टी-20 लीग स्थगित करने का फैसला किया है. सूत्रों की मानें, तो आइपीएल के मेगा ऑक्शन पर भी इसका असर पड़ सकता है. आइपीएल का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होनेवाला है, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआइ के लिए इसका आयोजन करना मुश्किल होता दिख रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड मेगा ऑक्शन की तारीख और जगह को बदल सकता है. बीसीसीआइ के करीबी सूत्र ने एक अंगरेजी अखबार को बताया कि हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार काम करेंगे और आइपीएल की तारीखों को अंतिम रूप देंगे. आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) के बाद सभी टीमें बदली हुई नजर आएंगी, क्योंकि आईपीएल 2022 में लोगों को दो नई टीमें लखनऊ और हैदराबाद खेलते हुए दिखाई देंगी.

इस बार होंगी 10 टीमें

आईपीएल 2022 में दो नयी टीमें लखनऊ और अहमदाबाद के जुड़ने से कुल टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है. अब तक आईपीएल में 8 टीमें ही खेलती थी. आरपीएसजी समूह ने 7090 करोड़ रुपये की विजयी बोली के साथ लखनऊ को अपना टीम बनाया है. जबकि सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये की बोली के साथ अहमदाबाद को चुना है.

इस बार 10 टीमों को दो समूहों में बांटा जा सकता है. कुल 70 मैच खेले जाने हैं. ऐसे में दो समूह में खेल होने की संभावना है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट्स को बताया कि आदर्श रूप से हम घर और बाहर का प्रारूप चाहते हैं लेकिन एक सीजन के दौरान 94 मैच खेलना संभव नहीं है. इसमें 70 दिन से अधिक का समय लगेगा और इससे खिलाड़ियों पर काफी दबाव पड़ेगा. निश्चित तौर पर प्रारूप में बदलाव होगा. हमने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola