ePaper

IPL 2021 KKR vs SRH : हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदकर कोलकाता ने प्लेऑफ का रोमांच बढ़ाया

Updated at : 04 Oct 2021 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 KKR vs SRH : हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदकर कोलकाता ने प्लेऑफ का रोमांच बढ़ाया

Dubai: Shubman Gill of Kolkata Knight Riders celebrating half century during match 49 of the Indian Premier League between the Kolkata Knight Riders and Sunrisers Hyderabad, at the Dubai International Stadium in the United Arab Emirates, Sunday, Oct. 3, 2021. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI10_03_2021_000260B)

Kolkata Knight Riders beat Sunrisers Hyderabad by 6 wickets केकेआर की ओर से बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जमाया. उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 57 रन बनाये. जबकि नीतिश राणा ने 25 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 18 रन बनाये.

विज्ञापन

KKR vs SRH IPL 2021: आईपीएल के 49वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. केकेआर ने हैदराबाद के लक्ष्य 115 रन को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बनाकर हासिल कर लिया.

केकेआर की ओर से बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जमाया. उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 57 रन बनाये. जबकि नीतिश राणा ने 25 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 18 रन बनाये. हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाया, तो राशिद खान और सिद्धार्थ कौल ने एक-एक विकेट चटकाये.

Also Read: IPL 2021: ऋतुराज गायकवाड़ का तूफानी शतक, एक ही मैच में तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

हैदराबाद को हराकर प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंचा केकेआर

हैदराबाद को हराकर केकेआर की टीम प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. केकेआर ने 13 मैचों में 6 मुकाबले जीतकर 12 अंक जुटा लिये हैं.

Also Read: IPL 2021: पंजाब-आरसीबी के मुकाबले में ऐसा क्या हो गया कि अंपायर से भिड़ गये केएल राहुल, जानें पूरा मामला

केकेआर के गेंदबाजों ने सनराइजर्स को 115 रन पर रोका

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 115 रन पर रोक दिया. केकेआर के गेंदबाज टिम साउदी और स्पिनर वरूण चक्रवर्ती तथा सुनील नारायण के सामने कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका.

प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी सनराइजर्स की शुरुआत बहुत खराब रही. रिद्धिमान साहा साउदी की दूसरी ही गेंद पर पगबाधा आउट हो गए और वह खाता भी नहीं खोल सके थे.

जैसन रॉय (10) चौथे ओवर में शिवम मावी की गेंद पर साउदी को कैच देकर लौटे. कप्तान केन विलियमसन ने 21 गेंद में 26 रन बनाये और वह क्रीज पर जमते नजर आ रहे थे लेकिन शाकिब अल हसन ने उन्हें पवेलियन भेजकर सनराइजर्स को सबसे करारा झटका दिया.

सनराइजर्स का स्कोर 6.5 ओवर के बाद तीन विकेट पर 38 रन था. निचले क्रम पर प्रियम गर्ग (21) और अब्दुल समाद (25) ने साझेदारी बनाने की कोशिश की. गर्ग को चक्रवर्ती ने डीप मिडविकेट पर राहुल त्रिपाठी के हाथों लपकवाया जबकि जैसन होल्डर (दो) उनके अगले ओवर में आउट हुए.

समाद ने आखिरी पांच ओवरों में तीन छक्के लगाये लेकिन तेजी से रन बनाने के प्रयास में साउदी की गेंद पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे. भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल सात सात रन बनाकर नाबाद रहे.

केकेआर के लिये बीच के ओवरों में शाकिब और नारायण ने किफायती गेंदबाजी की. नारायण ने चार ओवर में 12 ही रन दिये. वहीं शाकिब ने 20 रन देकर एक विकेट लिया. साउदी, मावी और चक्रवर्ती को दो-दो विकेट मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola