ePaper

7 साल बाद इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, ऑस्ट्रेलिया में भी 15 साल बाद टेस्ट खेलने की तैयारी

Updated at : 18 May 2021 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
7 साल बाद इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, ऑस्ट्रेलिया में भी 15 साल बाद टेस्ट खेलने की तैयारी

england tour of Indian women cricket team, india vs Australi, England vs india भारतीय महिला क्रिकेट टीम 7 साल बाद अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है. जहां 16-19 जून तक एक मात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलना है.

विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 7 साल बाद अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है. जहां 16-19 जून तक एक मात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलना है.

15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाने की तैयारी में है. हालांकि अभी तक दौरे की घोषणा नहीं की गयी है. अगर दौरे की घोषणा होती है, तो 15 साल बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी. दोनों टीमों के बीच आखिरी बार 2006 में टेस्ट मैच खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम एक टेस्ट खेलेगी जबकि एक दिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी हिस्सा लेगी.

Also Read: T20 World Cup 2021 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे डिविलियर्स ? जानें दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने क्या दी जानकारी

सितंबर में हो सकता है महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा

संभावना जतायी जा रही है कि इसी साल सितंबर में भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकती है. ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान शुट ने इसी महीने कहा था कि भारत के खिलाफ सीरीज का आयोजन सितंबर के मध्य से कराने की योजना है.

Also Read: IPL 2021 : सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के कोरेंटिन का खर्च उठा रहा बीसीसीआई, CA ने किया बड़ा खुलासा

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है

पहला और एक मात्र टेस्ट – 16 से 19 जून तक ब्रिस्टल में खेला जाएगा

पहला वनडे – 27 जून को ब्रिस्टल में ही खेला जाएगा

दूसरा वनडे – 30 जून को टांटन में खेला जाएगा

तीसरा वनडे – 3 जुलाई को वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा

पहला टी20 – 9 जुलाई को नॉर्थम्प्टन में.

दूसरा टी20 – 11 जुलाई को होव में खेला जाएगा

तीसरा टी20 – 15 जुलाई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola