ePaper

IND vs NZ: रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक बार चटकाये 50+ विकेट

Updated at : 05 Dec 2021 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक बार चटकाये 50+ विकेट

Mumbai: Indian players return to the pavilion after the end of the 3rd day of the 2nd test cricket match between India and New Zealand, at Wankhede stadium in Mumbai, Sunday, Dec. 5, 2021. (PTI Photo/Shashank Parade)(PTI12_05_2021_000171A)

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी गेंद से खुब परेशान किया. पहली पारी में 4 विकेट चटकाये, तो दूसरी पारी में अबतक 3 विकेट ले लिये हैं. इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं.

विज्ञापन

India vs New Zealand 2nd Test भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. भारत जीत से केवल पांच विकेट दूर है, तो न्यूजीलैंड को मैच बचाने के लिए 400 रन चाहिए.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी गेंद से खुब परेशान किया. पहली पारी में 4 विकेट चटकाये, तो दूसरी पारी में अबतक 3 विकेट ले लिये हैं. इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं.

Also Read: Ind vs NZ: रविचंद्रन अश्विन 2021 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज, शाहीन अफरीदी को छोड़ा पीछे

2021 में टॉप विकेट टेकर बने अश्विन

पहली पारी में चार विकेट लेने के साथ ही आर अश्विन 2021 में टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं. उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है.

Also Read: India vs New Zealand: राहुल द्रविड़ ने रविचंद्रन अश्विन को बताया मैच विजेता, तीसरे सफल गेंदबाज बनने पर दी बधाई

रविचंद्रन अश्विन ने अब तक इस साल टेस्ट में 51 विकेट चटका चुके हैं. भारतीय दिग्गज स्पिनर 8 मैचों की 16 पारियों में यह कारनामा किया है. इस साल अश्विन का बेस्ट बॉलिंग 61 रन देकर 6 विकेट रहा है. 2021 में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद शाहीन शाह अफरीदी 9 मैचों की 15 पारियों में 44 विकेट लिये हैं. जबकि पाकिस्तान के ही हसन अली ने 8 मैचों की 14 पारियों में अबतक 39 विकेट लिये हैं.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक बार 50 या उससे अधिक बार विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने अश्विन

आर अश्विन एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक बार 50 या उससे अधिक बार विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं. उन्होंने अनिल कुंबले (1999, 2004, 2006) और हरभजन सिंह (2001, 2002, 2008) का रिकॉर्ड तोड़ा. कुंबले और भज्जी ने यह कारनामा 3-3 बार किया है. जबकि कपील देव ने (1979, 1983) दो बार 50 या उससे अधिक विकेट लिये. अश्विन यह कारनामा 4 बार कर चुके हैं. अश्विन 2015 (62 विकेट), 2016 (72 विकेट), 2017 (56 विकेट) और 2021 (51* विकेट) में 50 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola