IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 7 विकेट से हारा भारत, लैथम-विलियमसन ने खेली जिताऊ पारी

न्यूजीलैंड ने पहले वनडे मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हरा दिया है. ऑकलैंड में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में केन विलियमसन और टॉम लैथम की अटूट साझेदारी से न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में महज 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया.
IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. ऑकलैंड में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 306 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने 47.1 ओवर में महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान केन विलियमसन ने टॉम लैथम के साथ मिलकर 164 गेंद पर 221 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलायी.
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था. भारतीय सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 23.1 ओवर में 124 रन जोड़े. शुभमन गिल 65 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए. इसके अगले ही ओवर में शिखर धवन भी 77 गेंद पर 72 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. यहां से श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाला. दूसरे छोर से थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते गए.
Also Read: Ind vs NZ ODI Highlights: विलियमसन-लॉथम की अटूट साझेदारी से न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया
ऋषभ पंत 15 रन बनाकर लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर बोल्ड हुए. वहीं सूर्यकुमार यादव (4) भी सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर के बीच 94 रन की साझेदारी हुई. सैमसन 38 गेंद पर 36 रन की पारी खेली जबकि अय्यर 77 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए. वहीं वाशिंटन सुंदर ने 16 गेंद पर 37 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन और टिम साउदी ने 3-3 विकेट झटके. वहीं एडम मिलने ने एक विकेट चटकाया.
307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने अपना पहला विकेट फिन एलन (22) के रूप में जल्द ही खो दिया. 68 रन के कुल योग पर डेवान कॉनवे (24) भी चलते बने. डेरिल मिचेल (11) भी कुछ खास नहीं कर सके. 19.5 ओवर में 88 रन पर कीवी टीम के 3 विकेट गिर चुके थे. यहां से कप्तान केन विलियमसन ने टॉम लैथम के साथ मिलकर 164 गेंद पर 221 रन की नाबाद साझेदारी कर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी. कीवी टीम ने 47.1 ओवर में ही मैच जीत लिया. भारत की ओर से उमरान मलिक ने दो और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट चटकाया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




