ePaper

IND vs AUS: PM नरेंद्र मोदी और एंथोनी अल्बानीज के स्वागत के लिए सज-धजकर तैयार हुआ मोटेरा स्टेडियम

Updated at : 08 Mar 2023 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS: PM नरेंद्र मोदी और एंथोनी अल्बानीज के स्वागत के लिए सज-धजकर तैयार हुआ मोटेरा स्टेडियम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 मार्च से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला शुरू होगा. इस मैच गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. इसको लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.

विज्ञापन

अहमदाबाद : सारा शहर त्योहार के रंग में डूबा है लेकिन इसके बावजूद यहां भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से शुरू हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान एक लाख 10 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं लेकिन इसका नाम बदलने के बाद से पहली बार वह यहां टेस्ट मैच देखेंगे.

स्टेडियम में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी और अल्बानीज का दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती के 75 साल पूरे होने से जुड़े जश्न का हिस्सा है. दोनों प्रधानमंत्री सोने का मुलम्मा चढ़ी गोल्फ कार में स्टेडियम का चक्कर लगायेंगे. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया, इसी गोल्फ कार में प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय खेलों के दौरान स्टेडियम का चक्कर लगाया था. विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने स्टेडियम का प्रभार ले लिया है और पहले दिन एक लाख दर्शकों के मौजूद रहने की उम्मीद है.

बनेगा नया रिकॉर्ड

यह भी भारत में एक रिकॉर्ड होगा क्योंकि इससे पहइले सर्वाधिक दर्शक ईडन गार्डंस पर क्रिसमस टेस्ट मैचों के दौरान (88000 से 90000) मौजूद थे. बाद में उसकी दर्शक क्षमता घटाकर 67000 कर दी गयी थी. दो सौ और 305 रुपये वाले 75000 टिकट बिक चुके हैं. स्टेडियम के बाहरी परिसर में दोनों प्रधानमंत्रियों की तस्वीरों वाले कई होर्डिंग लगे हैं. साइटस्क्रीन के सामने एक छोटा मंच बनाया गया है जहां मैच शुरू होने से पहले एक छोटा कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम खत्म होने के बाद इसे हटा दिया जायेगा.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा इंतजामात के कारण बुधवार को दोनों टीमों का वैकल्पिक अभ्यास सत्र देख पाना भी मुश्किल हो गया था. यह पूछने पर कि दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी से खिलाड़ियों पर क्या अतिरिक्त दबाव होगा, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनका फोकस प्रदर्शन पर है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री आ रहे हैं. यह रोमांचक होगा लेकिन खिलाड़ियों का फोकस खेल पर रहेगा. हम इस टेस्ट को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola