ePaper

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह वापसी के लिए तैयार, सूर्यकुमार बोले- चिंता की कोई बात नहीं

Updated at : 22 Sep 2022 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह वापसी के लिए तैयार, सूर्यकुमार बोले- चिंता की कोई बात नहीं

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और यह तेज गेंदबाज पीठ की चोट से उबर कर मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

विज्ञापन

मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी के लिए फिट हो गये हैं. इसकी जानकारी दूसरे टी20 मुकाबले से पहले स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दी.

चिंता की कोई बात नहीं, बुमराह मैदान पर उतरने के लिए तैयार

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और यह तेज गेंदबाज पीठ की चोट से उबर कर मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टी20 अंतरराष्ट्रीय में अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे. चोट से वापसी कर रहे इस गेंदबाज को टीम प्रबंधन ने थोड़ा और समय देने का फैसला किया था. बुमराह इंग्लैंड दौरे के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है.

Also Read: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया कर सकती है ये बदलाव, देखें संभावित प्लेइंग XI

टीम में माहौल अच्छा, सभी खिलाड़ी फिट

दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले सूर्यकुमार से ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में जब बुमराह की फिटनेस और टी20 टीम में उमेश यादव को लेकर योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे किसी खिलाड़ी पर टीम की योजना को लेकर कोई जानकारी नहीं है. यह मेरा विभाग नहीं हैं. इस सवाल का जवाब फिजियो और टीम प्रबंधन दे सकता है. उन्होंने कहा, टीम में हालांकि माहौल अच्छा है और सभी खिलाड़ी फिट और दूसरे मैच के लिए तैयार हैं. उन्होंने बुमराह के बारे में दोबारा पूछे जाने पर कहा, वह पूरी तरह से तैयार है, चिंता की कोई बात नहीं.

सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 मुकाबले में हार के लिए ओस को ठहराया जिम्मेदार

बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम 208 रन के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रही थी. तेज गेंदबाजों ने 150 से अधिक रन लुटाये. सूर्यकुमार ने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा, वास्तव में पिछले मैच के बाद हमने कोई चर्चा नहीं की लेकिन मैदान में ओस थी. आपको ऑस्ट्रेलिया को श्रेय देना होगा, वे आक्रामक क्रिकेट खेले.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola